✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Health Post

पारस HEC अस्पताल में होगा हर बुधवार को एंटी नेटल क्लास, स्त्री और प्रसूति विभाग देगा निःशुल्क परामर्श

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:42:55 AM

रांची(RANCHI): गर्भवती स्त्रियों के लिए पारस HEC अस्पताल में हर बुधवार को एंटी नेटल क्लास होगा. दरअसल, पारस का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि कैसे हर एक अनुभव को सुखद और यादगार बनाया जा सके और ये एंटी नेटल क्लासेज इसी प्रयास की ओर एक और कदम है. पारस अस्पताल ने इस मौके पर हर बुधवार स्त्री और प्रसूति विभाग के द्वारा निःशुल्क परामर्श की सेवा का भी आयोजन किया है.

एंटी नेटल क्लास का आयोजन किया गया

वहीं, पारस HEC अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड यूनिट- पारस ब्लिस में एंटी नेटल क्लास का आयोजन किया गया. गर्भवती स्त्री के मन में अपने गर्भ में पल रहे शिशु संबंधी ऐसे बहुत सारे प्रश्न हो सकते हैं, जैसे किस तरह का खान-पान करना चाहिए जिससे बच्चे को अच्छा पोषण मिले? क्या व्यायाम करना चाहिए जिससे प्रसव आसानी से हो? कितनी देर आराम करना चाहिए इत्यादि? इन सभी प्रश्नों के उत्तर हेतु ये एंटी नेटल क्लासेज का आयोजन हर बुधवार को पारस अस्पताल के परिसर में किया जायेगा.

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम बांका ने दी ये जानकारी

अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम बांका ने बताया कि सही पोषण और व्यायाम सभी के लिए ज़रूरी है, लेकिन गर्भावस्था में ख़ासतौर पर ये बहुत ही महत्वपूर्ण है. गर्भावस्था से संबंधित सभी जानकारी इस एंटी नेटल क्लास में में दी गई जो सभी गर्भवती स्त्रियों के लिए फ़ायदेमंद होगी. सामान्य महिलाएं गर्भावस्था के दौरान रेगुलर चेकअप के खर्चे को वहन नहीं कर पाती है, वैसी ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए यह काफ़ी सहयोगी साबित होगा. साथ ही गर्भावस्था के दरम्यान महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर सभी शंकाएं और दुविधाओं को दूर करने में एंटी नेटल क्लास बहुत सहयोगी होगा. आने वाले हफ्तों में सभी गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित योग सत्र और एएमसी (एंटी नेटल क्लासेज) की फ्री सुविधा दी जाएगी.

Tags:paras bliss hospitalparas hec hospitalparas hecparas hospital newsranchi hospital newsपारस हॉस्पिटलपारस एचइसी अस्पतालझारखंड न्यूजरांची न्यूजस्त्री और प्रसूति विभाग

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.