✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Health Post

क्या आपके नाखून बार-बार टूटते हैं? यह आसान तरीका अपनाएं, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 7:03:59 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सुंदर नाखून किसे पसंद नहीं होते. आजकल लड़कियां अपने नाखून को लेकर विशिष्ट तो रहती है लेकिन कई सारी लड़कियों को नाखून को लेकर चिंता भी रहती है कि उनके नाखून सुन्दर तो दिख रहे लेकिन मजबूत नहीं होते. मजबूत नाखून न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को निखारते हैं, बल्कि आपकी ग्रूमिंग का अहम हिस्सा भी होते हैं. चमकदार त्वचा और अच्छे हेयरस्टाइल के साथ अगर नाखून भी हेल्दी हों, तो आपकी ओवरऑल अपील और बेहतर हो जाती है.

नाखूनों का कमजोर होना या बार-बार टूटना कई कारणों से हो सकता है, जैसे पोषण की कमी, ज्यादा केमिकल्स का इस्तेमाल, या नमी की कमी. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ असरदार टिप्स.

  1. नाखूनों को दें पर्याप्त नमी

अक्सर नाखून सूखने की वजह से कमजोर और भंगुर हो जाते हैं. इसलिए उन्हें हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना इसका सबसे आसान तरीका है. इसके अलावा, रात को सोने से पहले क्यूटिकल्स के आसपास पेट्रोलियम जेली या अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं. इसके बाद कॉटन के दस्ताने पहन लें और सुबह धो लें. नियमित रूप से ऐसा करने से नाखूनों में नमी बनी रहती है और उनके टूटने की संभावना कम हो जाती है.

  1. विटामिन E ऑयल का करें इस्तेमाल

अगर आपके नाखून पतले और कमजोर हैं, तो विटामिन E ऑयल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसकी कुछ बूंदें लेकर नाखूनों और क्यूटिकल्स पर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे नाखून मजबूत और स्वस्थ बनते हैं. नियमित इस्तेमाल से कुछ ही समय में फर्क नजर आने लगता है.

  1. ऑलिव ऑयल से करें केयर

जैतून का तेल नाखूनों को पोषण देने के लिए बेहद असरदार माना जाता है. एक कटोरी में हल्का गुनगुना ऑलिव ऑयल लें और उसमें अपने नाखून करीब 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें. शुरुआत में इसे हफ्ते में एक बार करें और बाद में 15 दिनों में एक बार दोहराएं. इससे नाखूनों की मजबूती बढ़ती है और टूटने की समस्या कम होती है.

  1. नियमित देखभाल है जरूरी

नाखूनों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित केयर बेहद जरूरी है. ज्यादा केमिकल युक्त नेल पॉलिश या रिमूवर का इस्तेमाल कम करें. साथ ही, नाखूनों को बहुत ज्यादा लंबा रखने से भी बचें, क्योंकि इससे उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है.

लेकिन सबसे जरूरी यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है.

Tags:How to get strong nailsNatural nail care tipsHome remedies for weak nailsBeautiful nails secretsNail growth hacksBest routine for healthy nailsManicure tips for girlsVitamins for strong nailsHow to prevent nail breakageGrooming tips for long nails.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.