✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Health Post

साइलेंट किलर बन रही डायबिटीज! शरीर के ये 8 संकेत दिखें तो भूलकर भी न करें इग्नोर

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 4:21:06 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): आज हम एक ऐसी बीमारी आपको बताने जा रहे हैं जो धीरे-धीरे पूरे शरीर को अंदर से खोखला कर देती है. पर हम तब तक नहीं सोचते जब तक बहुत देर न हो जाए. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, डायबिटीज यानी मधुमेह की. लेकिन क्या आप जानते हैं डायबिटीज रातों-रात नहीं होती.  शरीर बहुत पहले से संकेत देने लगता है लेकिन हम उन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं. डायबिटीज असल में ब्लड शुगर यानी हमारे खून में ग्लूकोज की मात्रा से जुड़ी समस्या है. जब हम खाना खाते हैं, तो वह हमारे शरीर में टूटकर ग्लूकोज में बदलता है, जो कि हमारी सेल्स (Cells) को ऊर्जा देने का काम करता है. लेकिन ये ग्लूकोज तभी काम में आ सकता है जब इंसुलिन नाम का एक हॉर्मोन सही तरीके से काम करे. अगर शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम हो जाए या वो सही तरीके से काम न करे, तो ग्लूकोज खून में ही रह जाता है. इससे व्यक्ति को थकान, कमजोरी, बार-बार पेशाब आना, प्यास लगना और नजर कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

आज के समय में डायबिटीज सिर्फ उम्रदराज लोगों की नहीं, बल्कि युवाओं और बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही है. अगर समय रहते इसका पता न चले या इसका इलाज न किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है जैसे हार्ट अटैक, किडनी फेल होना, आंखों की रोशनी कम होना या पैरों की नसों में नुकसान. इसलिए डायबिटीज को समझना और समय रहते इसकी पहचान करना बहुत जरूरी है. अच्छी बात ये है कि इसे रोका और कंट्रोल किया जा सकता है. हेल्दी डाइट, रोजाना एक्सरसाइज, समय पर चेकअप और तनाव से दूरी, ये सब मिलकर डायबिटीज को काफी हद तक काबू में रख सकते हैं.

डायबिटीज के 8 ऐसे संकेत जो शरीर आपको पहले ही दे देता है

अगर इनमें से एक भी लक्षण दिखे तो लापरवाही मत कीजिए, तुरंत डॉक्टर से मिलिए।

संकेत 1 - बार-बार प्यास लगना

अगर आपको बार-बार प्यास लगती है और लगातार पानी पीने का मन करता है तो ये एक चेतावनी हो सकती है. डायबिटीज में शरीर की सेल्स (Cells) ग्लूकोज को ठीक से उपयोग नहीं कर पातीं और शरीर ज़्यादा पानी मांगता है.

संकेत नंबर 2 - बार-बार पेशाब आना

क्या आप दिन में कई बार या रात को बार-बार बाथरूम जाते हैं? तो ये संकेत हो सकता है कि आपकी किडनी खून से शुगर निकालने में जुटी है. ये एक  गंभीर चेतावनी है.  

संकेत नंबर 3 - बिना वजह थकान महसूस होना

अगर आप बहुत जल्दी थक जाते हैं या हमेशा सुस्ती महसूस होती है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर को वो एनर्जी नहीं मिल रही, जो उसे मिलनी चाहिए.

संकेत नंबर 4 - धुंधली नज़र आना

डायबिटीज आंखों की नसों पर असर डालती है. अगर आपको धुंधला दिखने लगे या अचानक नज़र कमजोर हो जाए तो इसे हल्के में मत लीजिए.

संकेत नंबर 5 - घाव या चोट का धीरे भरना

अगर आपके शरीर पर कोई घाव हफ्तों तक नहीं भर रहा तो ये डायबिटीज की ओर इशारा हो सकता है. क्योंकि हाई शुगर लेवल से हीलिंग प्रक्रिया धीमी हो जाती है.

संकेत नंबर 6 - हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन

डायबिटीज नसों को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर हाथ-पैरों में लगातार झुनझुनी, जलन या सुन्नपन महसूस हो तो इसे इग्नोर ना करें.

संकेत नंबर 7 - मुँह सूखना और स्किन ड्राई होना

अगर आपका मुँह बार-बार सूखता है या त्वचा बहुत ज़्यादा रूखी हो गई है तो ये भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है.

संकेत नंबर 8 - ज़्यादा भूख लगना लेकिन वजन कम होना

डायबिटीज में शरीर को एनर्जी नहीं मिलती, और वह मसल्स को ब्रेकडाउन करना शुरू कर देता है. जिससे वजन कम होने लगता है, भले ही आप ज़्यादा खा रहे हों.

एक अध्ययन के अनुसार, भारत में आज करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं. करोड़ों लोग ऐसे है जो "प्री-डायबिटिक स्टेज" में हैं. यानी बीमारी आने के एक क़दम पहले. तो अब सवाल है  कि हम क्या कर सकते हैं? तो  कुछ ज़रूरी बदलाव करके हम इसे कंट्रोल कर सकते है.

जैसे-  रोज़ कम से कम 30 मिनट की वॉक करें. मीठा और प्रोसेस्ड फूड कम करें. तनाव को कंट्रोल करें. हर साल हेल्थ चेकअप कराएं और सबसे ज़रूरी, लक्षणों को इग्नोर मत करें. डायबिटीज अगर समय रहते पकड़ ली जाए तो इसे कंट्रोल करना पूरी तरह संभव है. तो सजग बनिए. अपना और अपनों का ध्यान रखिए. क्योंकि आपका स्वास्थ्य, आपकी सबसे बड़ी पूंजी है.

 

Tags:Diabetes early symptomsdiabetes signs and preventionhigh blood sugar indicatorsdiabetes control tipssymptoms of type 2 diabetescauses of diabeteshealth awareness Jharkhanddiabetic neuropathy signspre-diabetic stage indicatorsdiabetes management lifestyle

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.