✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Health Post

दुनिया पर फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा? जानिए अब किस वायरस ने बढ़ाई चिंता

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 4:33:16 PM

TNP DESK: कोविड-19 के बाद अब देश में एक नया वायरस आ चुका है, जो कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है. इस वाइरस को Hantavirus के नाम से जाना जाता है. हाल ही की दिनों में अटलांटिक महासागर में सफर कर रहे एक क्रूज शिप पर संक्रमित लोग सामने आए थे जिनमे से तीन की मौत भी हो चुकी हैं.   

हालांकि World Health Organization ने साफ किया है कि हंता वायरस कोविड-19 की तरह तेजी से इंसान से इंसान में नहीं फैलता, लेकिन इसकी गंभीरता और ऊंची मृत्यु दर इसे बेहद खतरनाक बनाती है. WHO अधिकारियों के मुताबिक यह वायरस सामान्य वायरल संक्रमणों से अलग तरीके से फैलता है.

डच क्रूज शिप MV Hondius इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. बताया जा रहा है कि जहाज अर्जेंटीना से रवाना हुआ था और इसमें लगभग 150 यात्री मौजूद थे. यात्रा के दौरान जहाज अंटार्कटिका और दक्षिण अटलांटिक के कई इलाकों से होकर गुजरा. इसी दौरान एक बुजुर्ग यात्री में बुखार, सिरदर्द और दस्त जैसे लक्षण दिखाई दिए. हालत बिगड़ने पर उनकी जहाज पर ही मौत हो गई. बाद में उनकी पत्नी और एक अन्य महिला यात्री की भी जान चली गई.

WHO के अनुसार अब तक पांच पुष्ट और तीन संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं. संक्रमण से जुड़े मामलों के बाद अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, ब्रिटेन और कई अन्य देशों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

विशेषज्ञों के मुताबिक हंता वायरस मुख्य रूप से संक्रमित चूहों और कृन्तकों के संपर्क से फैलता है. संक्रमित जानवरों के मल, मूत्र या लार से वायरस इंसानों तक पहुंच सकता है. कई बार संक्रमित धूल सांस के जरिए शरीर में चली जाती है. यह वायरस दो प्रमुख प्रकारों में पाया जाता है. यूरोप और एशिया में मिलने वाला वैरिएंट किडनी को प्रभावित करता है, जबकि अमेरिका में पाया जाने वाला वैरिएंट फेफड़ों पर गंभीर असर डालता है और सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर मामलों में इसकी मृत्यु दर काफी ज्यादा हो सकती है.

WHO ने फिलहाल लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते पहचान और सही इलाज से इस वायरस के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

 

Tags:covid19corona virushanta virushanta virus symptonsnumber of cases of hanta viruscovid pandemicno of death in covid

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.