✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Health Post

मॉनसून की दस्तक है- मौसम लुभाए तो  जरूर लें बारिश का आनंद, लेकिन उसके बाद करें ऐसा....

BY -
Sushma Kumari
Sushma Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:17:21 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बारिश का मौसम बड़ा सुहाना होता है. कई बार बड़े और बच्चे भी गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश में भीग जाते हैं, बारिश के फुहारों के मजे लेने के लिए भी भीगते है. मानसून दस्तक दे चुका है. ऐसे में हर-जगह पर बारिश हो रही है. घर से बाहर निकलने पर बारिश के मौसम में कितनी भी कोशिश करें लोग भीग ही जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश में भीगने से आप बीमार हो सकते हैे. और कई तरह के रोग के शिकार भी हो सकते हैं. मानसून सीजन के साथ कई तरह की बीमारियों भी शुरू हो जाती हैं. इस मौसम में सर्दी- खांसी, डेगू, मलेरिया, वायरल बुखार ये सभी बीमारियां फैलती हैं. इस मौसम में डॉक्टर बहुत सवाधानी से रहने की सलाह देते है. बता दें कि आप कभी बारिश में भीग जाते हैं, तो ये 5 काम तुरंत करना चाहिए. कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखते हैं. तो इस बीमारियों से बच सकते है. बीमार होने का भी खतरा कम हो जाता है.

 

ये भी पढ़े:

Health Tips : ये 5 आदतें अपना लें ! नहीं पड़ेगी डॉक्टर या दवाइयों की जरूरत

बारिश में भीगने के बाद तुरंत करें 5 काम

बालों को ढंक लें- अगर आप कहीं जा रहे हैं और अचानक बारिश आ जाए तो कोशिश करें किसी चीज से बालों को अच्छी तरह से ढंक लें. बारिश का पानी सबसे पहले बालों पर पड़ता है. जिससे ठंडक सिर को को पहुंचती है, और तुरंत सर्दी- जुकाम की समस्या हो जाती है. अगर सिर बारिश में भीग जाए तो तुरंत ड्रायर या तौलिया से सुखा लें.

बदल लें तुरंत कपड़े

आप बारिश में भीग गए हैं तो घर आने के बाद तुंरत अपने कपड़े बदल लें. इससे आपके शरीर को ज्यादा ठंड नहीं लगेगी और शरीर का तापमान सामान्य हो जाएगा. बारिश के मौसम में कई तरह के  फंगल संक्रमण से बचने के लिए भी आपकों तुरंत कपड़े बदल लेना चाहिए.

अदरक वाली चाय, पीएं हल्दी वाला दूध

बारिश में भीगने के बाद आपकों हल्दी वाला दूध, अदर वाली चाय, कॉफी पीनी चाहिए. आपको ज्यादा गर्माहट चाहिए तो आप काढ़ा भी पी सकते है. बुखार और सर्दी से बचने के लिए आपको कुछ गर्म ही खाना चाहिए. जिससे आपके शरीर को अंदरुनी गर्माहट मिल सकें.

पैरों को तुरंत सुखा लें

बारिश में अगर आपने जूते पहने हैं, और आप भीगे हैं तो तुरंत पैरों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब अच्छी तरह से साफ करके पैरों को सुखा लें अगर आप स्लीपर पहनते है. तो अंगूठे में पानी से पस भी पड़ सकता है. इसलिए पैरों का खास तरह से ख्याल रखें  

एंटीबैक्टीरियल लगाएं क्रीम

बारिश में भीगने के बाद कपड़े बदलते वक्त आप कोई एंटीबैक्टीरियल क्रीम का इस्तेमाल जरुर कर सकते हैं. इससे दाद, खाज और खुजली की समस्या भी नहीं होगी.  

 

 

      

   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.