✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

67 साल की उम्र में ‘शक्तिमान’ उर्फ Mukesh Khanna करेंगे शादी? जानिए अबतक क्यों हैं कुवारे

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 6:24:35 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): टीवी के मशहूर अभिनेता ‘शक्तिमान’ के नाम से जाने वाले Mukesh Khanna एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उनकी उम्र 67 साल हैं और अभी भी वे अविवाहीत हैं.हालांकि की अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में उन्होंने खुल के बात की और कही वह शादी जैसी में पूरा भरोसा रखते हैं और अभी भी एक सही और अच्छी जीवनसाथी का इंतजार कर रहे हैं.

अफेयर और पर क्या बोले
एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि समाज में मर्दानगी को लेकर कई गलत धारणाएं बनी हुई हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर यह सोच देखने को मिलती है कि ज्यादा रिश्ते होना ही पुरुष होने का प्रमाण है, लेकिन वह इस नजरिए से कभी सहमत नहीं रहे. उनके अनुसार, किसी व्यक्ति की पहचान उसके अफेयर्स की संख्या से तय नहीं होती. उन्होंने साफ कहा कि खुद को साबित करने के लिए कई रिश्तों में होना जरूरी नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ नहीं हैं.

शादी में वफादारी सबसे अहम
मुकेश खन्ना का मानना है कि किसी भी रिश्ते की नींव ईमानदारी और वफादारी पर टिकी होती है. उन्होंने समाज के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अक्सर महिलाओं से समर्पण की उम्मीद की जाती है, जबकि पुरुषों के लिए ऐसी अपेक्षाएं कम देखने को मिलती हैं. उनके मुताबिक, शादी के बाद दोनों पार्टनर्स को अपने रिश्ते के प्रति पूरी निष्ठा रखनी चाहिए. उन्होंने शादी को सिर्फ एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का गहरा जुड़ाव बताया.

प्यार और किस्मत पर भरोसा
उन्होंने यह भी कहा कि सच्चा प्यार जीवन में एक ही बार होता है. आज के समय में रिश्तों के जल्दी बदलने की प्रवृत्ति पर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि इससे प्यार की अहमियत कम होती जा रही है. शादी को लेकर उनका मानना है कि यह पूरी तरह किस्मत पर निर्भर करता है. अगर उनके जीवन में शादी लिखी होगी, तो सही समय पर जरूर होगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती.

 

Tags:mukesh khannashaktimantv superstar shaktimantv industryentertainmententertainment postbollywood newsentertainment news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.