☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी क्यों आए फिर चर्चा में, फैंस हुए क्रेजी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी क्यों आए फिर चर्चा में, फैंस हुए क्रेजी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा है. लेकिन अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है. हाल में कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दुबई में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. वहीं अब दोनों दुबई से वापस भारत आ गए हैं. मंगलवार को दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया. इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए. कपल के एयरपोर्ट से निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ आए थे नजर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की कमेस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है. फैंस इस जोड़ी को साथ में काफी पसंद करते हैं और दोनों को एक होते हुए देखना चाहते हैं. उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आये थे. इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों की अफेयर की ख़बरें भी जोरों -शोरों से चलने लगी. शेरशाह की रिलीज के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है. दोनों के फैंस बहुत क्रेजी हैं और इनके अफेयर के विषय में ज्यादा जिज्ञासु हैं.

Published at:03 Aug 2022 12:15 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.