✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

कौन हैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के पहले 2 कंफर्म्ड कंटेस्टेंट? फाइनल लिस्ट आई सामने

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 6:07:56 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पॉपुलर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ jiohotstar पे स्ट्रीम करने वाला है. हर बार के तरह इस बार भी शो के होस्ट रोहित शेट्टी ही रहेंगे. इस शो में कंटेस्टेंट को खतरनाक स्टंट्स का सामना करना पड़ेगा और इसी बीच खबरे आ रही है की,इस साल गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल का नाम सबसे पहले आ रहा है शो के लिए.

गौरव खन्ना का नजरिया
गौरव खन्ना ने शो में भाग लेने को लेकर कहा कि वह हमेशा शांति और संतुलन के साथ चीजों को संभालने में विश्वास रखते हैं. लोगों ने उन्हें इसी रूप में पसंद किया है और ‘बिग बॉस 19’ के दौरान भी उनकी यही छवि दर्शकों से जुड़ी. हालांकि, उनका मानना है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक बिल्कुल अलग तरह की चुनौती है, जहां सोचने का ज्यादा समय नहीं मिलता और तुरंत फैसले लेने पड़ते हैं. उन्होंने यह भी माना कि यह कहना मुश्किल है कि हर स्थिति में वह शांत रह पाएंगे या नहीं, लेकिन वह पूरी ईमानदारी और हिम्मत के साथ हर टास्क का सामना करेंगे.

हर्ष गुजराल का उत्साह
हर्ष गुजराल ने अपने एक्साइटमेंट को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने सालों तक लाइव ऑडियंस के सामने परफॉर्म किया है और अनिश्चित परिस्थितियों को भी मजाक में बदलना सीखा है. उनके लिए कॉमेडी सबसे बड़ी ताकत रही है और उन्हें उम्मीद है कि यह शो में भी काम आएगी. लेकिन उन्होंने यह भी माना कि यह मंच बिल्कुल अलग है, जहां डर असली और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होते हैं. उनके अनुसार, यह अनुभव उनके लिए नया और रोमांचक होगा. उन्होंने कहा कि अगर वह इन मुश्किल हालात में भी हंसी बनाए रख सके, तो दर्शकों को पूरा मनोरंजन मिलेगा.

 

Tags:harsh gujralgaurav khannakhatro ke khilaadi season 15kkk15kkk15 new contestentrohit shettykkk15 hosttop reality show

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.