✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

वहीदा रहमान को दादा साहब फालके पुरुष्कार से किया जाएगा सम्मानित, अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर दी जानकारी

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:12:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान को दादा साहब फालके पुरुष्कार से नवाजा जाएगा. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी है. जो फिल्में उनकी खूबसूरती की तरह एवरग्रीन है. कागज के फूल, प्यासा, खामोशी जैसे न जाने कितने अनगिनत फिल्में उन्होंने हिन्दी सिनेमा को दी है. वहीं दादा साहब फालके पुरस्कार के बारे में जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है. उन्होंने ट्वीट कर ये बताया है कि वहीदा रहमान को इसके लिए चुना गया है.

अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अनुराग ठाकुर ने कहा कि , 'मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान की अनुभूति हो रही है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है.' केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि , 'वहीदा जी की हिंदी फिल्मों में जिन भूमिकाओं के लिए क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसा की गई है उनमें से प्रमुख हैं,

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित

मंत्री ने आगे कहा कि ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’, ‘चौदहवी का चांद’, ‘साहेब बीवी और गुलाम’, ‘गाइड’, ‘खामोशी’ और कई अन्य. अपने 5 दशकों से ज्यादा के करियर में, उन्होंने अपनी भूमिकाएं निभाई हैं. अपने शानदार अभिनय के लिए एक्ट्रेस को फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में एक कुलवधू के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल एक्सीलेंस हाईएस्ट लेवल को हासिल कर सकती है.'

अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि ऐसे समय में जब संसद द्वारा ऐतिहासिक नारी शक्ति अधिनियम पारित किया गया है उन्हें इस लाइफस्टाइल अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है. अनुराग ठाकुर ने लिखा कि वहीदा रहमान ने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार के लिए समर्पित कर दिया उन्हें दिल से शुभकामनाएं देता हूं और उन्हें बधाई देता हूं.

Tags:Waheeda RehmanDadasaheb Phalke AwardAnurag ThakurTRENDINGBOLLYWOODTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.