✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

विक्की कौशल की आनेवाली बायोपिक फिल्म ‘सैम बहादुर’ का टीज़र रिलीज, जानिए कौन हैं सैम मानेकशॉ?  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:56:21 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ का टीज़र रिलीज हो चुका है. फिल्म एक बायोपिक है, जिसमें विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. साथ ही इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा ​​​​और फातिमा सना शेख भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. एक छोटी सी क्लिप वाले इस टीज़र के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है. फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी. फिल्म में सान्या मल्होत्रा मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू की भूमिका निभाएंगी, जबकि फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी.

कौन हैं सैम मानेकशॉ?

भारतीय सेना में अनेक जवान हुए जिनकी बलिदान की बदौलत पूरे देशवासी अमन और चैन से अपना जीवन जीते हैं. ऐसे ही एक महान व्यक्तित्व हैं सैम होर्मूसजी फ़्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ. सैम मानेकशॉ को भारतीय सेना का सबसे पहला फील्ड मार्शल घोषित किया गया. अपने सैन्य जीवन में उन्होंने भारतीय सेना के लगभग सभी ऊंच पदों पर अपनी सेवा दी. लेकिन उन्हें जिस लिए पूरी दुनिया याद करती है, वो है 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध.

मानेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने लड़ा 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध

1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ा और उसमें जीत हासिल की. इस युद्ध के परिणाम स्वरूप एक नए राष्ट्र का उदय होता है, जिसे हम आज बांग्लादेश के नाम से जानते हैं. युद्ध शुरू होने के 15 दिन के अंदर ही पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्म-समर्पण कर दिया. भारतीय सेना के इस महान विजय का नेतृत्व सैम मानेकशॉ कर रहे थे.

अपने चार दशक लंबे सैन्य जीवन में सैम मानेकशॉ पाकिस्तान से 3 बार और चाइना से एक बार युद्ध के चश्मदीद गवाह बने. भारतीय सेना में कई सारे अहम पदों का कार्यभार संभालने के बाद आखिरी में 1969 में उनको भारत का आठवां सेना अध्यक्ष नियुक्त किया गया. जिसके बाद उन्हीं के नेतृत्व में 1971 का भारत और पाकिस्तान युद्ध लड़ा गया. इस युद्ध के बाद उन्हें भारत का पहला फील्ड मार्शल घोषित किया गया.         

 

Tags:Vicky Kaushalbiopic filmfilmbiopicSam Bahadur teaser releasedSam BahadurSam Bahadur teaserSam ManekshawFIELD MARSHALFIELD MARSHAL Sam ManekshawFILMCINEMAMEGHNA GULJAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.