✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

उर्फी जावेद छोटे कपड़ों के लिए हुई गिरफ्तार! दो फीमेल कांस्टेबल ने बीच सड़क किया अरेस्ट

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:23:06 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है. ज्यादातर वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती हैं. उर्फी जिस तरह के कपड़े पहनकर निकलती हैं इससे कई लोगों को ऐतराज भी है. वहीं कई लोग उनका समर्थन भी करते हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे कपड़े पहनना लोगों को गलत संदेश देने के बराबर है. वहीं कुछ लोगों का कहना है की उर्फी कॉन्फिडेंट लड़की है और वह जो भी करें वह उनकी पर्सनल चॉइस है. ऐसे में उनके कपड़ों के चर्चाओं के बीच मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है, और उसकी वजह उनके कपड़े ही बताई जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दो फीमेल कांस्टेबल आती है और उसी को अरेस्ट कर अपने साथ ले जाती है.

जानिए क्या कुछ हुआ

यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक काले रंग की गाड़ी से  दो पुलिस कांस्टेबल उतरती है और वह एक रेस्टोरेंट के बाहर जाकर उर्फी को बुलाती है. जैसे ही उर्फी बाहर आती है कांस्टेबल उर्फी को खुद के साथ चलने को कहा. इस बीच उर्फी और उनके बीच थोड़ी बहुत बहस हुई और फिर वो पूछती है कि उन्होंने क्या किया. इसके जवाब में एक पुलिस कांस्टेबल कहती है कि आप छोटे-छोटे कपड़े पहन कर घूमती हैं इसलिए आपको हमारे साथ चलना होगा. इसके बाद उर्फी कुछ और सवाल करते दिखती हैं और इसी के बीच को पुलिस के साथ आगे चलने लगती है और उनकी गाड़ी में बैठकर वहां से चली जाती है.

लोगों ने बताया फेक

इस वीडियो के सामने आने के बाद अब यूजर इस पर अपना अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.  कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह से फेक है उर्फी का जरूर यह कोई नया ड्रामा होगा. लोगों का कहना है कि यह बिल्कुल स्क्रिप्टिड है. कुछ लोग इसका मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि यह तो रोहित शेट्टी के पुलिस लग रहे है. वहीं अन्य ने कहा कि कौन सी मूवी का शूटिंग चल रहा है हालांकि यह वीडियो के बारे में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है उर्फी सच में गिरफ्तार हुई है या नहीं इसकी कोई सही जानकारी सामने नहीं आई है.

Tags:Urfi Javed arrestedUrfi JavedUrfi Javed arrested for wearing short clothesurfi viral newsurfi viral videoentertainment newstrendingthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.