✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कुली' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:05:19 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कुली' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है. ट्रेलर में रजनीकांत का दमदार एक्शन से देखने को मिल रहा है, जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर में रजनीकांत के कई सारे एक्शन सीन्स को दिखाया गया है.

फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और इसमें दमदार एक्शन के साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. बताते चले कि फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) से ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी मिल चुकी है.

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ इसी महीने यानि की 14 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है, साथ ही यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी तमिल इंटरनेशनल रिलीज़ मानी जा रही है. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 100 से ज्यादा देशों में रिलीज़ की जाएगी.

फिल्म ‘कुली’ में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा दिग्गज अभिनेता नागार्जुन, बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता आमिर खान, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जो लोकेश कनगराज के साथ उनकी लगातार चौथी फिल्म है. इधर बताते चलें कि रजनीकांत की फिल्म कुली इस साल की उनकी पहली फिल्म होगी. इससे पहले उन्होंने साल 2024 में फिल्म वेट्टैयन में काम किया था.

Tags:bollywood viralbollywood latest news'rajnikantrajnikant latest moviekuli trailar out

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.