✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

इस एक्ट्रेस को वजन कम करने का मिला दवाब, लगाना पड़ा इंजेक्शन, शो को बताया टॉक्सिक 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:03:38 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आजकल तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी सुर्खियों में है. शो की स्तिथि काफी बिगड़ गई है. इस पारिवारिक और एकता से जुड़ी फिल्म को देख लोग इंसपाइयर होते थे मगर अब जो असलियत सामने आई है उसने इस शो की छवि को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. इस शो के कुछ स्टार कास्ट ने प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. शो में रौशन का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने हरासमेंट जैसे गंभीर आरोप लगाए है. वहीं बावरी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया भी अब सुर्खियों में आ गई है. मोनिका ने तारक मेहता शो के सेट को टॉक्सिक बताया. एक्ट्रेस का कहना है कि सोहिल और असित मोदी जैसे लोग एक्टर्स को बेइज्जत करते हैं उन्हें टॉर्चर किया जाता है. यहां तक कि मां-बहन की गालियां तक सुननी पड़ती हैं. उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वाबरी के रोल के लिए उनपर वजन कम करने का दवाब डाला जाता था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ा. 

वजन को लेकर उड़ाया गया मजाक 

इस पूरे मुद्दे पर विस्तार से बात करते हुए मोनिका ने बताया कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए काम करते समय उनका स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ था. एक्ट्रेस को शो मेकर्स ने 20 दिनों में वजन कम करने के लिए कहा था. इंटरव्यू में मोनिका ने बताया, "मुझे सोहिल रमानी (तारक मेहता के प्रोजेक्ट हेड) का फोन आया और उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें मुझसे जरूरी बात करनी है. मैं ऑफिस गई, वह उस समय वहां नहीं थे, इसलिए लेखा विभाग से कोई और वहां था." आप खुद सोचिए उन्होंने कर्मचारियों को किस तरह की आजादी दी है. उस शख्स ने कहा कि सोहिल ने आपको अपने वजन को कम करने के बारे में बात करने के लिए बुलाया है. उन्होंने आगे कहा, "आपको देखकर लगता है कि आप प्रेग्नेंट हैं. मैंने खुद पूछा क्या आप मां बनने वाली हैं तो उन्होंने बताया आपकी तो शादी भी नहीं हुई है. ऐसा कहकर मुझे वजन कम करने का दबाब बनाया गया. 

एक्ट्रेस गंभीर रूप से हुई बीमार

एक्ट्रेस ने बताया कि, सोहिल ने मुझे मुझसे कहा कि तुम्हें 20 दिनों में वजन कम करना है. मैंने सीधे कहा कि यह असंभव है. सोहिल ने कहा कि अगर आपने वजन कम नहीं किया तो हम आपको शूट के लिए नहीं बुलाएंगे." इसके अलावा उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने अपने दम पर वजन कम करने का फैसला किया और गंभीर रूप से बीमार हो गईं. मोनिका ने आगे बताया कि , "मैंने वजन कम करने की कोशिश की लेकिन मैं बीमार पड़ गई. इससे मेरी हेल्थ पर बुरा असर पड़ा और मुझे विटामिन की कमी हो गई. हलत खराब हो गई थी.मुझे ठीक होने के लिए कई इंजेक्शन लेने पड़े. हर दिन मैं इंजेक्शन लेती थी और ये काफी दर्दनाक था. डॉक्टर ने कहा कि मेरी हालत इतनी खराब है कि दवाइयों से कोई फायदा नहीं होगा." एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो "तारक मेहता जैसा पॉपुलर शो छोड़ना नहीं चाहती थीं. लेकिन हेल्थ समस्याएं की वजह से छोड़ना पड़ा इतना ही नहीं उन्होंने ये तक बताया कि वो सेट पर कई बार बेहोश हो गई थीं."

Tags:actress got pressure to lose weightinjectedTMKOCTARAKMEHTAKAULTACHASMATRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.