✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है ये 4 मज़ेदार मूवीज़, थ्रिल, सस्पेंस और कॉमेडी का मिलेगा जबरदस्त डोज़

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 1:15:11 PM

TNP DESK: मई का महीना बॉलीवुड के लिए बेहद ही खास होने वाला है,क्योंकि अगले महीने यानि की मार्च में कई बड़ी बड़ी अलग जॉनर की फिल्में में रिलीज होने जा रही हैं. इस महीने दर्शकों को कॉमेडी,इंफोरमेटिव ,रोमैन्टिक जैसी कहानिया बड़े परदे पर देखने को मिलेंगी, जिससे एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है.

1.राजा शिवाजी: ये मूवी 1 मई को बड़े परदे पे दिखने वाली है. ये मूवी इस लिए भी और खास है क्यूंकी ये मूवी  रितेश देशमुख के द्वारा निर्देशित और अभिनीत हैं और इसमे रितेश की पत्नि जेनेलिया भी है. यह फिल्म सच्ची घटना पे आधारित हैं जो वीर मराठा छत्रपती शिवाजी के ऊपर लिखी गई है.

2.एक दिन: ये रोमैन्टिक ड्रामा मूवी आमिर खान द्वारा निर्देशित की गई है. इस मूवी में हमें मुख्य किरदार में दो कलाकार देखने को मिलेंगे जिनका नाम है जुनैद खान और साई पल्लवी. ये मूवी 1 मई को सिनेमा घरों में आने वाली है. इस मूवी को बेहद रोमांटिक बनाया गया ताकि आज कल के युवा इससे आकर्षित हो सके.

3.दादी की शादी: ये मूवी 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है. इस मूवी में मुख्य किरदार में आपको नीतू कपूर तृप्ति दिमरि और कपिल शर्मा देखने को मिलेंगे. जहां बात कपिल शर्मा की आ गई तो आप समझ गए होंगे यह मूवी देखने के बाद आपकी हंस हंस के पेट जरूर दर्द होने वाली है हालांकि इस मूवी में काफी ज्यादा इमोशन भी ऐड करने की कोशिश की गई है अब देखना यह होगा की ये मूवी कितनी हिट होगी.

4.पति पत्नी और वो 2: यह मूवी 15 मई को रिलीज होगी और इस मूवी में मुख्य किरदार के रूप में आपको आयुष्मान खुराना और सारा अली खान देखने को मिलेंगे यह मूवी भी काफी ज्यादा रोमांटिक और कॉमेडी होने वाली है अब देखना यह होगा की बॉक्स ऑफिस पर इसकी क्या रिकॉर्ड रहेगी.

 

Tags:movies relesing in may 2025raja shiwaajiek dindadi ki shaadipati patni aur wo 2amir khanritesh deshmukh moviezunaid khan movies

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.