✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

फिल्म 'द नन' को देखने के लिए हॉरर थीम से सजा थिएटर, 7 सितंबर को रिलीज होगी मूवी

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:28:32 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हॉलीवुड की एक फिल्म काफी चर्चा में है और वह है 'द नन'. यह फिल्म फिर से दर्शकों का नींद उड़ाने वापस आ रहा है. यह एक जबरदस्त हॉरर मूवी है जो पहले भी रिलीज हो चुकी थी. यानि इसका पहला पार्ट काफी समय पहले आया था. जिसका दर्शकों को काफी प्यार भी मिला.अब उसका दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाला है. इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रैज़ है. सभी को फिल्म के रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में लोगों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो जाएगी हालांकि विदेशों में यह फिल्म ऑलरेडी रिलीज हो गई है मगर वहां जिस तरह से फिल्म को दिखाया गया है बेहद अद्भुत है.

हॉरर थीम से सजा थिएटर

हॉलीवुड की यह फिल्म विदेशों में रिलीज हो गई है. इसमे सबसे खास बात तो यह है कि जिस तरह से इस फिल्म को वहाँ दिखाया गया है वह काफी अनोखा है. दरअसल विदेश में कुछ थिएटर में इस फिल्म को लेकर एक थीम रखी गई है. पूरा थिएटर हॉरर तरीके से सजाया गया है.  थिएटर के अंदर हॉरर थीम से जुड़े तमाम प्रॉप्स रखे गए हैं. वहीं कई ऐसे लोगों को खड़ा किया गया है जो नन के लुक में है. इतना ही नहीं थिएटर के अंदर लोगों के बगल में एक नन का कैरेक्टर बैठाया गया है. ऐसे में इस फिल्म को देखना और भी डरावना होगा. फिल्म तो डरावनी है ही इसके साथ ही आसपास के माहौल को भी काफी डरावना बनाया गया है ताकि लोगों को एक रियल फील आए.

एक फिल्म को सकता है भारी नुकसान

भारत में जिस दिन यह फिल्म रिलीज हो रही है उसे दिन शाहरुख खान की फिल्म जवान भी रिलीज हो रही है. ऐसे में जिस प्रकार नन को लेकर लोगों में क्रेज है वहीं दूसरी तरफ जवान कभी दर्शकों को काफी इंतजार है ऐसे में कहीं यह दोनों मूवी क्लैश न कर जाए. अगर ऐसा हुआ तो किसी एक फिल्म को भारी नुकसान हो जायेगा.

 

 

Tags:TheaterThe NunmovieJAWANHORRORMOVIERELEASINGSOON2023 MOVIE2023 BESTMOVIES2023 TRENDINGMOVIESTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.