✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ के ट्रेलर पर यूजर ने लिए मजे, बताया ‘देसी ट्वाइलाइट’   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:52:15 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत की पहली क्रिएचर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया. वरुण धवन और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 25 नवंबर, 2022 को रिलीज़ होगी. इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है.

ट्रेलर में वरुण धवन एक भेड़िये के काटे जाने के बाद भेड़िये में तब्दील होते दिख रहे हैं. वरुण, कृति अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल उसका इलाज खोजने की कोशिश करते हैं. ट्रेलर का अंत 'द जंगल बुक' के प्रसिद्ध 'जंगल जंगल बात चली है' के साथ होता है. ट्रेलर तो अच्छा लगा, लेकिन ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं.   

यूजर ने बताया ‘देसी ट्वाइलाइट’

एक यूजर ने लिखा, "कुछ अलग करने का प्रयास बधाई,” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "देसी ट्वाइलाइट". बता दें कि ट्वाइलाइट हॉलिवुड की फिल्म है, जो वैम्पायर और भेड़ियों के ऊपर आधारित थी.

'भेड़िया' में वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी दूसरी बार साथ काम कर रही है. इसके पहले ये जोड़डी 2015 की रोम-कॉम 'दिलवाले' में स्क्रीन पर साथ नजर आई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे.

वरुण ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल

इस बीच वरुण धवन ने 19 अक्टूबर को बॉलीवुड में 10 साल पूरे किए. आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले वरुण धवन फिल्म रिलीज के साथ ही स्टार बन गए.  

भेड़िया के बारे में बात करते हुए वरुण धवन ने कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय सिनेमा के रूप में, हम इसके लिए तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मैं देख सकता हूं कि वीएफएक्स में बहुत ही कठिन क्षण थे. लेकिन मैं वह नहीं था जिसने वीएफएक्स किया था. एक अभिनेता के रूप में मैं उन निर्देशकों और निर्माताओं के साथ काम करने की कोशिश कर सकता हूं जो यह बदलाव ला सकते हैं."

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.