✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

‘पठान’ फिल्म का नया सॉन्ग 'झूम जो पठान' रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दर्शकों का दिल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:36:46 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान का नया सॉन्ग रिलीज कर दिया गया. इस गाने का नाम 'झूम जो पठान' है. 'झूम जो पठान' नामक गीत को अरिजीत सिंह और सुकृति कक्कड़ ने गाया है और इसमें किंग खान और दीपिका पादुकोण हैं.

बता दें कि चार सालों के बाद "एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर" के साथ शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. शाहरुख आखिरी बार बतौर लीड रोल आनंद एल राय की 'ज़ीरो' में नजर आए थे, जिसमें कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं. उस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था. इसके बाद शाहरुख ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते हुए भी नजर आए थे.  

पठान के बारे में शाहरुख ने की बात

'पठान' में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, शाहरुख खान ने एक इंस्टाग्राम लाइव में बात की और बताया कि ये फिल्म कैसे एक पूर्ण एक्शन थ्रिलर करने की उनकी इच्छा को पूरा करती है. उन्होंने कहा कि फिल्म के साथ आने के समय वह फिल्म निर्माण की प्रक्रिया का आनंद नहीं ले रहे थे, लेकिन 'पठान' उन्हें सेट पर वापस ले आई.

उन्होंने कहा कि "मैं फिल्म निर्माण की प्रक्रिया का आनंद नहीं ले रहा था, जो मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, फिल्म से भी ज्यादा. जब हमने 'पठान' की शूटिंग शुरू की, तो यह बहुत मजेदार और एक्शन वाला था. यह उस तरह की फिल्म है जिसे मैं हमेशा 30 साल से करना चाहता था. मैंने हमेशा खुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में सोचा है जो अच्छा एक्शन और चीजें कर सकता है. "

सभी किरदारों में थोड़ा सा शाहरुख खान है

शाहरुख खान ने कहा कि "मैं राज और राहुल से प्यार करता हूं, उनमें मेरा एक बड़ा हिस्सा है. बड़ा हिस्सा आदित्य चोपड़ा और करण जौहर का है, लेकिन एक हिस्सा मेरा भी है. वे सभी किरदारों की तरह हमेशा खास रहेंगे... मैंने एक बार एक फिल्म समीक्षक से कहा था कि हर किरदार में थोड़ा सा शाहरुख खान है. तो राहुल के पास यह थोड़ा है, राज के पास यह थोड़ा है और पठान के पास बहुत कुछ है क्योंकि मैं पठान की तरह महसूस करता हूं, "

Tags:new song Jhoom Jo Pathan ffilm PathanArijit Singh voice won the heartsshahrukh khankhan newspathan film

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.