✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

इन पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट से हटा बैन, हानिया, माहिरा अब भी रिस्ट्रिक्ट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:08:52 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट को बैन किया गया था. ऐसे में अब हमले के करीबन दो महीने बाद इन पाकिस्तानी अभिनेता और अभिनेत्रियों के अकाउंट से बैन हटाया गया है. 

इन कलाकारों के अकाउंट से हटा बैन:
जिन अकाउंट से बैन हटाया गया है उनमें पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकैन, सबा कमर, युमना जैदी, दानिश तैमूर, अहद रजा मीर, दानानीर मोबीन और हिबा कादिर जैसे कलाकारों के नाम शामिल है.

इन कलाकारों के अकाउंट पर जारी है प्रतिबंध:
हालांकि अभी भी कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनके नाम पर प्रतिबंध जारी है. इस सूची में अभिनेत्री हानिया आमिर का नाम सबसे पहले आता है. बताते चले की हालही में आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में भी हानिया आमिर ने काम किया है जिसके कारन यह फिल्म भारत में बैन की गई थी. वहीं इसके अलावा फवाद खान, माहिर खान, अली ज़फ़र, और मशहूर सिंगर आतिफ असलम के अकाउंट पर प्रतिबंध कायम है.

इन कलाकारों के अलावा 16 यूट्यूब चैनल्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया था, जो कायम है. जानकारी के अनुसार इन यूट्यूब चैनल्स पर भारत के लिए भड़काऊ और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगा था, जिनमें कुछ चैनल्स के मिलियन में सब्सक्राइबर्स भी हैं.

Tags:entertainment newsbollywood newsentertainment latest newslatest bollywood news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.