✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

दर्शकों का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:54:07 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उनकी आगामी हाई ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' के ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने पठान के ट्रेलर की रिलीज डेट लॉक कर दी है. पठान को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है. इसके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को 2023 की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक के रूप में देखा जा रहा है. इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान 4 साल के अंतराल के बाद लीड रोल में बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं.

खबरों के मुताबिक पठान का ट्रेलर 10 जनवरी, 2023 को रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह ट्रेलर 2 मिनट 37 सेकंड का होगा. जो एक्शन सीक्वेंस, स्केल, म्यूजिक और हीरोइज्म से भरपूर होगा.

‘एक्शन फिल्म है पठान’

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पठान एक ट्रू-ब्लू थिएट्रिकल इवेंट फिल्म है और ट्रेलर इस बात का संकेत होगा कि इसे बड़े पर्दे पर क्यों देखा जाना चाहिए. यह शाहरुख खान को एक सुपरस्टार के रूप में दिखाता है. इसके साथ ही  शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच कुछ जबरदस्त एक्शन सीन के लिए भी दर्शक तैयार रहें. फिल्म के दो गाने “बेशरम रंग” और “झूम जो पठान” को पहले ही रिलीज किया जा चुका है. इन दोनों गानों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हैं.

फिल्म को लेकर हुआ विवाद

इस फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हुआ है. फिल्म के गाने “बेशरम रंग” में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग के कपड़ों ने विवाद पैदा कर दिया है. उन पर कुछ लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है. पठान के निर्माताओं को समीक्षा के बाद गीत और फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए भी कहा गया है. फिल्म 25 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर रिलीज होगी.

 

Tags:trailer of Shahrukh film PathanShahrukh film PathanPathanPATHAN TRAILOR RELEASEPATHAN TRAILOR RELEASE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.