☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने बताया अपनी शादी का प्लान, इस जगह एक्टर करेंगे शादी

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने बताया अपनी शादी का प्लान, इस जगह एक्टर करेंगे शादी

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : साउथ के सुपरस्टार प्रभास की शादी को लेकर उनके फैंस इंतजार कर रहे है. कई बार ऐसी बातें सामने आई कि प्रभास इस साल शादी करने वाले हैं मगर इन बातों पर प्रभास ने कभी अपनी तरफ से कुछ नहीं कहा. इसी कशमकश के बीच एक्टर ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है. प्रभास का कहना है कि वह जल्द ही शादी करेंगे. इतना ही नहीं एक्टर ने अपना डेस्टिनेशन का भी खुलासा किया है. मीडिया द्वारा शादी को लेकर पूछे जाने वाले सवाल पर प्रभास ने कहा कि वो तिरुपति में शादी करना चाहते हैं. एक्टर के इस बयान को सुनकर उनके फैन काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है. साथ-साथ हर कोई ये भी जानना चाहता है कि आखिर वो लकी गर्ल कौन है जो प्रभास की दुल्हनिया बनेगी हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है पर प्रभास की बातों से तो इतना जरूर साफ है कि वो जल्द ही शादी करेंगे. फिलहाल एक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रमोशन में व्यस्त है. 

साल में 2 फिल्म करने का वादा 

प्रभास ने अपने फैन से हर साल कम से कम 2 से तीन फिल्मों में काम करने का वादा भी किया है उन्होंने कहा- मैं बोलने की बजाय काम कर के दिखाने में ज्यादा विश्वास रखता हूँ. आप सब मेरी ताकत हैं और मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. फिलहाल, मैं अपने रूटीन से ज्यादा फिल्मों में काम कर रहा हूं और आपको हर साल मेरी 2-3 फिल्में देखने को मिल सकती हैं. मुझे स्टेज पर बातें करने से ज्यादा सेट पर काम करने में आसानी होती है और मैं ऐसे ही काम करना पसंद करता हूं.प्रभास ने कहा- मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा की साल भर में 2 से 3 फिल्में करूं। लेकिन, अगर फिल्म की रिलीज में देरी होती है तो इसमें मेरी कोई जवाबदेही नहीं है क्योंकि मैं फिल्म की रिलीज कंट्रोल नहीं कर सकता. 

प्रभास की अपकमिंग मूवी 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास, ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष'के अलावा प्रशांत नील की 'सालार', नाग अश्विन के 'प्रोजेक्ट के', मारुति की 'राजा डीलक्स' और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' में दिखाई देंगे. वहीं तिरुपति में प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष के प्री-रिलीज लॉन्च इवेंट पर फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया. 16 जून को रिलीज होने वाली यह फिल्म रामायण पर आधारित है. फिल्म में प्रभास राघव और कृति जानकी के रोल में हैं.

 

 

Published at:07 Jun 2023 03:52 PM (IST)
Tags:South's superstar PrabhasPrabhasPrabhas told his wedding planactorKRITISANONADIPURUSHTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.