✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

थलापति के शपथ समारोह में पहुंची गर्लफ्रेंड? खूबसूरती ऐसी की देखते रह गए लोग, तस्वीरों में कैद हुआ तृषा का कातिलाना लुक

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 2:27:14 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): 10 मई 2026 Thalapathy Vijay के लिए बेहद ऐतिहासिक और यादगार साबित हुआ. लंबे समय से साउथ के फिल्मी जगत में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतते आए अब विजय ने राजनीति में कदम रख दिया हैं. अभिनेता से नेता बने विजय ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत की. पूरे स्टेडियम में माहौल काफी खुशनुमा बना हुआ हैं.

Thalapathy Vijay के लिए 10 मई का दिन बेहद ऐतिहासिक और यादगार साबित हुआ. लंबे समय तक फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त फैन फॉलोइंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले विजय ने अब राजनीति में भी नया इतिहास रच दिया है. अभिनेता से नेता बने विजय ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत की. चेन्नई के Jawaharlal Nehru Stadium में आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति, फिल्म और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विजय के समर्थकों में अलग ही जोश नजर आया.

हालांकि इस खास मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेत्री Trisha Krishnan की मौजूदगी को लेकर हुई. जैसे ही तृषा समारोह में पहुंचीं, कैमरों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे. विजय की करीबी दोस्त मानी जाने वाली तृषा की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया. फैंस लंबे समय से दोनों की दोस्ती को लेकर चर्चा करते रहे हैं और ऐसे में विजय के जीवन के इस बड़े दिन पर तृषा का शामिल होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

इस ऐतिहासिक अवसर पर तृषा ने बेहद खूबसूरत और पारंपरिक लुक अपनाया था. उन्होंने पाउडर ब्लू रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ क्रीम कलर का एलिगेंट ब्लाउज कैरी किया. उनके लुक को डायमंड और रूबी से जड़ा स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और माथे पर लगी छोटी सी बिंदी ने और भी आकर्षक बना दिया. बालों में लगा सफेद गजरा उनके ट्रेडिशनल अंदाज को पूरी तरह कंप्लीट कर रहा था. मिनिमल मेकअप और सादगी भरे स्टाइल में तृषा बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें समारोह की सबसे खूबसूरत मेहमान बताया.

समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकलते समय तृषा ने मीडिया से भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि वह इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर बेहद खुश और उत्साहित हैं. उनके साथ उनकी मां Uma Krishnan भी मौजूद थीं. दोनों ने मुस्कुराते हुए मीडिया का अभिवादन किया.

तृषा और विजय की दोस्ती कई साल पुरानी मानी जाती है. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा खूब पसंद किया है. फिल्मों के अलावा भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती रही है. अब विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद तृषा की मौजूदगी ने एक बार फिर दोनों की दोस्ती को सुर्खियों में ला दिया है. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दोनों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और इस खास मौके को यादगार बता रहे हैं.

 

Tags:vijay thalapatytrisha krishnanwho is vijay thalapatyvijay thalapaty moviesvijay thalapaty amd trisha friendshipvijay and trisha relationshipvijay thalapaty and trisha krishnan films

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.