✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया गुपचुप तरीके से कर चुकीं है शादी!

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:43:28 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदना नेशनल क्रश  के नाम से जानी जाती है. एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम किया है. वही उनकी बेहतरीन एक्टिंग के साथ लोग उनकी खूबसूरती के काफी दीवाने हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस दौड़े चले आते हैं. वही रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा प्राइवेट है. वो कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में लोगों से शेयर नहीं करती हैं. न ही आज तक उन्होंने कभी अपने डेटिंग के बारे में किसी को कुछ भी बताया है.  एक्ट्रेस का नाम अक्षर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा से जोड़ा जाता है.

गुपचुप शादी कर चुकी है रश्मिका!

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं इनकी जोड़ी भी काफी पसंद की जाती है. फैंस को भी इस बात का इंतजार है कि आखिरकार रश्मिका के दिलों का राजा कौन है. एक बार तो रश्मिका ने यह भी कहा था कि जब तक मैं उस व्यक्ति से शादी नहीं करती तब तक मैं अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं करूंगी. अब रश्मिका ने एक ऐसी बात कह दी जिससे सुन हर कोई हैरान है. रश्मिका एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह शादी कर चुकी है. अब हैरानी की बात तो यह है कि उन्होंने विजय देवरकोंडा का नाम बिल्कुल नहीं लिया . एक्ट्रेस ने जिस नाम का खुलासा किया है उसे सुन हर कोई चौक गया.

जानिए कौन राश्मिका के दिल में है

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान जब रश्मिका से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि वह पहले से ही शादीशुदा है. रश्मिका के जवाब से वहां बैठे सभी लोग शॉक हो गए. कुछ पल के लिए तो सभी का चेहरा बन गया था.  जिसके तुरंत बाद रश्मिका ने जवाब दिया कि उन्होंने गुपचुप तरीके से एनीमे कैरक्टर ‘नरूटो’ से शादी कर ली है. उन्होंने ये भी कहा कि वो एनीमे के कैरेक्टर 'हिनाता' की तरह चाहती है और अपने बालों में पर्पल कलर करवाना चाहती है. उन्होंने कहा, 'नारुतो के पास मेरा दिल है. वो मेरा पसंदीदा कैरेक्टर है. मैं उस किरदार से पूरी तरह से शादी कर चुकी हूं.' एक्ट्रेस की फिर यही बात सुन वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

लोगों को बेसब्री से इंतजार

यहां पर भी रश्मिका अपनी बातों से खेल गई मगर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक शब्द नहीं कहा. ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस ऐसे मजाक में इस सवाल को इग्नोर करते नजर आई हैं. वही उनके फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि कि आखिरकार रश्मिका का वो हमसफर कौन बनेगा.

Tags:South actress RashmikaRashmikaNATIONALCRUSHRASHMIKAMANDANASOUTHACTRESSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.