☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

Miss India 2022: सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया , जानिए कौन हैं सिनी शेट्टी

Miss India 2022: सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया , जानिए कौन हैं सिनी शेट्टी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 का खिताब सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है. 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी के सिर मिस इंडिया का ताज सजा. इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर थी. जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट जीत लिया. तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी.

21 साल की सिनी शेट्टी को मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया का ताज पहनाया गया. बता दें कि सिनी का जन्म मुंबई में हुआ है, लेकिन वे कर्नाटक की रहने वाली हैं. ब्यूटी विद ब्रेन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है. वे अब सीएफए यानी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कर रही हैं. इसके अलावा वे एक जबरदस्त भरतनाट्यम डांसर भी हैं. फिलहाल, हैशटैग #SiniShetty से ट्विटर पर बधाई संदेश की बाढ़-सी आ गई है.

Published at:04 Jul 2022 10:37 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.