☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

शाहरुख खान को शूटिंग के दौरान लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

शाहरुख खान को शूटिंग के दौरान लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान को नाक में चोट आई है. अमेरिका में शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ है. लॉस एंजिल्स में शूटिंग के वक्त यह एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई है.

अस्पताल में हुई सर्जरी

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ये राहत की बात सामने आई है कि चोट ज्यादा नहीं लगी है. एक्टर की एक माइनर सर्जरी की गई है. वही बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान नाक में चोट लगने से अचानक नाक से खून बहने लगा था जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया. जहां डॉक्टर ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है और एक छोटी सी सर्जरी के बाद उनकी स्थिति अभी ठीक है. डॉक्टर से सर्जरी कराने के बाद जब शाहरुख खान बाहर आए तो उनकी नाक पर ब्लड लगा हुआ था.

भारत लौटे किंग खान

इस हादसे के बाद शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया है. वहीं शाहरुख खान अब भारत वापस आ चुके हैं इस घटना के सामने आने के बाद काफी ज्यादा चिंतित है. जिसके बाद अब उनके चाहने वाले अपने चहेते स्टार द्वारा अपडेट के लिए इंतजार कर रहे हैं.

 

 

 

Published at:04 Jul 2023 01:40 PM (IST)
Tags:Shahrukh KhanShahrukh Khan injured during shootunderwent surgeryBIGNEWSBOLLYWOODUPDATETRENDING
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.