✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

सलमान खान का बढ़ा क्रेज, ‘किसी का भाई, किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:46:56 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) -: किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए सलमान खान का नाम ही काफी है. सलमान की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती है. यही वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी निर्माता और निर्देशक इनको अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते हैं. फैंस में ‘सल्लू’ भाई का क्रेज कुछ ज्यादा ही है. इनकी फिल्म का इंतजार दर्शकों को हमेशा रहता है. इनकी किसी भी फिल्म के डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ जाते है. इनकी फिल्म के गानों में अपना अलग ही स्वैग होता है. इनका गाना इनके डांस के हुक स्टेप की वजह से फेमस हो जाते है. ’स्वागत नहीं करोगे हमारा’ ये दबंग-2 फिल्म का डायलॉग किसको याद नहीं होगा. दबंग फिल्म में चुलबुल पांडेय का चुलबुला अवतार लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गया था. इसके साथ ही इनकी जितनी भी फिल्में हो चाहे वो ‘बजरंगी भाईजान’ हो, ‘वांटेड’, ‘एक था टाईगर’ ‘,दबंग’, ‘दबंग-2’ हो या ‘रेडी’ सभी फिल्मों ने लोगों के दिलों पर राज किया. तो वहीं दर्शकों ने भी सलमान खान को बॉक्स ऑफिस का किंग बना दिया.

‘ईद’ पर रीलीज होगी ‘किसी का भाई, किसी की जान’ 

इस साल सलमान खान की अप्कमिंग फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ ‘ईद’ के दिन रीलीज होगी.लेकिन इसके ट्रेलर लॉच के बाद लोग फिल्म देखने को बेताब हैं. ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. देखते ही देखते यूट्यूब पर मिलियन लोगों ने ट्रेलर को देखा हैं. ट्रेलर में सलमान खान लंबे बालों के साथ दिख रहे हैं. जिसको देखकर फैंस को ईद तक सब्र करना मुश्किल हो रहा है. सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं जिनको हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं. चाहे वो युथ हो,बुढ़े हो या छोटे बच्चे. सभी लोगों में सलमान खान का क्रेज बराबर है.

पहले भी लंबे बालों के साथ दो फिल्मों में आये थे नजर

सलमान खान के लिए लंबे बालोंवाला स्टाईल नया नहीं है. ‘किसी का भाई, किसी की जान’ फिल्म से पहले ‘तेरे नाम’ और ‘वीर’ मूवी में लंबे बालों के साथ सलमान खान नजर आ चुके हैं. जिसको लोगों ने ढ़ेर सारा प्यार दिया था. हालांकि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पीट गई थी. लेकिन फिल्मों के गानों और सलमान की स्टाईल ने लोगों के दिल को जीत लिया. अब एक बार फिर सलमान खान लंबे बालों के साथ नजर आयेगें. अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि दर्शक इस फिल्म को कितना प्यार देते हैं.

प्रियंका कुमारी की रिपोर्ट

Tags:Salman Khantrailer launch'Kisi Ka BhaiKisi Ki Jaan'fansTRAILERRELEASEENTERTAINMENTTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.