✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

बिग बॉस-16 में नहीं दिखेंगे सलमान खान ! जानिए उनकी जगह कौन करेगा शो होस्ट

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:54:36 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बिग बॉस-16 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. बिग बॉस के कंटेस्टेंट की क्लास लगाते आप शनिवार और रविवार सलामान खान को देखा करते होंगे लेकिन अब वो कुछ समय तक शो में दिखाई नहीं देंगे. दरअसल, सलमान को डेंगू हो गया है जिसकी वजह से वो शो में दिखाई नहीं देंगे. हालांकि, शो में रोमांच का तड़का लगाने के लिए उनकी जगह शनिवार और रविवार को करण जोहर दिखाई देंगे.

बीमारी की वजह से हुए बाहर

बता दें कि शो से सलमान डेंगू की वजह से बाहर हुए हैं. जैसे ही सलमान ठीक होंगे वो फिर शो में वापसी करेंगे. हालांकि, वो कब तक शो के साथ जुड़ेंगे इसकी अभी तक सूचना नहीं दी गई है. हालांकि, शनिवार और रविवार को उनकी कौन करण जौहर शो होस्ट करते दिखाई देंगे.

करण पहले भी कर चुके हैं शो होस्ट

बता दें कि बिग बॉस-16 को सलमान की गैरमौजूदगी में करण जौहर होस्ट करेंगे. हालांकि, सलमान जैसे ही ठीक हो जायेंगे वो शो में वापस होस्टिंग स्टार्ट कर देंगे. दरअसल, करण ने इससे पहले भी बिग बॉस होस्ट किया है. करण पिछले साल बिग बॉस ओटीटी होस्ट कर चुके है. हालांकि, सलमान के होस्टिंग के दौरान शो की टीआरपी क्या थी और करण के दौरान क्या रहेगी ये कुछ दिन बाद पता चलेगा.

शो में फिलहाल 16 कंटेस्टेंट

बिग बॉस 16 में फिलहाल टीना दत्ता, शालीन भनोट, गौतम सिंह विग, सुंबुल तौकीर, शिव ठाकरे, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोज़िक, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, गोरी नागोरी और साजिद खान है. पहले एलिमिनेशन में श्रीजिता डे बाहर हुई थी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.