✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

गलवान के हीरो कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे सलमान खान, 'India’s Most Fearless 3' पर आधारित देशभक्ति फिल्म में नया लुक बना चर्चा का विषय

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:57:55 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड के गाड्फादर कहे जाने वाले सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल सलमान खान का इन दिनों एक नया लुक सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म्स पर खूब वायरल हो रहा है. सलमान के चेहरे पर मोटी मूंछें और रग्ड आर्मी स्टाइल में नजर आ रहे. उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और उनके फैंस उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं. 

बता दें की सलमान ने ये लुक अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपनाया है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की अगली फिल्म साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है. इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान एक देशभक्त सैनिक के अवतार में नजर आएंगे. खबरों के मुताबिक, वो इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने गलवान में 16 बिहार रेजिमेंट की अगुआई की थी. कर्नल बी. संतोष बाबू ने काफी जाँबाज़ी से गलवान घाटी संघर्ष के समय अपने शौर्य का प्रदर्शन दिया था.

इधर सूत्रों की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई महीने में शुरू हो सकती है. वहीं सलमान अपनी इस रोल के लिए काफी ट्रैनिंग भी ले रहे है और खास डाइट प्लान भी फॉलो कर रहे है. वहीं इस फिल्म से पहले भी सलमान खान ने जय हो और हेरोस जैसी फिल्मों में सैनिक कीभूमिका निभा चुके है. बताते चलें कि सलमान की यह फिल्म 'Indias Most Fearless 3' की किताब पर आधारित होगी.

Tags:salman khansalman khan new looksalman khan new moviesalman khan in new rolesalman khan bollywoodbollywood newslatest bollywood news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.