✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

मनीष मल्होत्रा के शो में रॉकी और रानी बने शोज टॉपर, दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आईं आलिया 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:39:02 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड के फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने बीती रात मुंबई में एक शो होस्ट किया. जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटी शामिल हुए. इस शो में मनीष मल्होत्रा ने अपने लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन को पेश किया.मनीष मल्होत्रा के शो में अंबानी परिवार से लेकर बॉलीवुड के सभी फेमस सितारे ने शिरकत की. 

इस शो में चार चांद तब लग गया जब रॉकी और रानी की जोड़ी पेश की गई. रॉकी यानी रणबीर सिंह और रानी के रूप में आलिया भट्ट दुल्हन लिबास  में नजर आईं. इस शो में रॉकी और रानी की जोड़ी शोज टॉपर बने. दुल्हन के रूप में आलिया भट्ट बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी. वहीं रणबीर भी पूरी महफिल को लूटते नजर आए. 

रणवीर और आलिया ने अपने लुक से लूटा महफ़िल 

बता दें कि रणवीर सिंह वाइट कलर की शेरवानी में बेहद ही डेशिंग नजर आ रहे थे. वहीं आलिया भी अपने लहंगे में कुछ कम नहीं दिख रही थी. आलिया ने सिल्वर लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज और दुपट्टा कैरी किया था. साथ में आलिया ने स्टेटमेंट एडिशनल नेकलेस भी पहना था जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था. 

आलिया को लोगों ने किया ट्रोल 

एक तरफ जहां अपने लुक के कारण आलिया शोस्टॉपर बनी वहीं दूसरी ओर आलिया ट्रोल होती भी नजर आई. एक यूजर ने लिखा गरीब लड़की चल भी नहीं सकती तो दूसरे ने लिखा कि यह दीपिका की कॉपी करती है. यह दीपिका कभी नहीं बन सकती. वहीं कुछ लोगों का कहना था कि लहंगा और ट्रेडिशनल लुक आलिया पर सूट नहीं करता तो कुछ लोगों ने आलिया की वॉक का भी मजाक उड़ाया. 

28 जुलाई को रिलीज होगी रॉकी और रानी

बता दें कि आलिया और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी जल्द रिलीज होने वाली है. करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों बटोर रही है. इस फिल्म जरिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है. फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है.  जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है.  फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 

Tags:entertainmentRocky and RaniRocky and Rani became show toppersManish Malhotra's showalia bhattranveer singhManish Malhotra'film rocky rani release date

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.