✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

Rishi Kapoor Death Anniversary: आलिया को काफी पसंद करते थे ऋषि कपूर, ये ख्वाहिश रह गई अधूरी 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:20:38 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर कीआज तीसरी डेथ एनिवर्सरी है. 4 सितंबर 2020 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. एक्टर कई सालों से कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे जिसके बाद 3 साल पहले इसी तारीख को उन्होंने आखिरी सांस ली. एक्टर ने अपनी जिंदगी में तमाम चीज हासिल की शोहरत से लेकर एक खूबसूरत परिवार सभी चीजों से वह संपूर्ण थे मगर एक ख्वाहिश उनकी अधूरी रह गई थी. ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा. बेटी की शादी तो उनकी नजरों के सामने हो गई मगर उनकी ख्वाहिश थी कि वह अपनी बेटे रणबीर कपूर की शादी को भी देखें. मगर ऐसा हुआ नहीं. इससे पहले ही ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उस वक्त आलिया रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी. 

इतनी कम उम्र में फिल्मों का बोझ काबिले तारीफ

ऋषि कपूर अपनी बहू आलिया को काफी पसंद करते थे यह तब पता चला जब ऋषि 2018 में इंटरव्यू के दौरान आलिया की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे. उस दिन ऋषि कपूर ने आलिया के काम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह आलिया के फिल्मों के चॉइस से काफी इंप्रेस है. ऋषि कपूर ने यह भी कहा था कि जिस तरह से आलिया इतनी कम उम्र में फिल्मों का बोझ अपने कंधों पर उठा रही है वह काबिले तारीफ है. यह क्वालिटी सिर्फ एक सच्चे कलाकार के अंदर हो सकती है. हालांकि ऋषि कपूर ने आगे यह भी कहा किआलिया किस्मत वाली रही है. क्योंकि उनके सिर पर करण जौहर जैसे मशहूर फिल्म मेकर का हाथ था लेकिन उस लड़की में टैलेंट भी भरपूर है.

Tags:Rishi KapoorAliaENTERTAINMENTTHENEWSPOSTFILMYPOSTRISHIKAPOORDEATHANNIVERSARY

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.