✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

सलमान खान की शादी कराने के लिए राखी सावंत ने उठाया ये कदम, लोगों ने कहा- पागल हो गई है

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:29:38 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सलमान खान की फिल्मों से ज्यादा तो उनकी शादी को लेकर चर्चा है. इतना इंतजार तो भाई जान के फिल्मों के लिए नहीं करना पड़ता जितना उनके फैंस को उनकी शादी के दिन का इंतजार करना पड़ रहा है. वही राखी सावंत इस बात को लेकर काफी ज्यादा परेशान है कि सलमान खान की शादी हो जाए. उसके लिए जो मन्नत लिया है वो काफी शॉकिंग हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानिए क्या है राखी की मन्नत

राखी अपने बेबाक बयान और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं. अपनी हरकतों की वजह से सभी को हंसाती रहती हैं. राखी को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां एयरपोर्ट पर राखी नंगे पैर नजर आईं. वीडियो में राखी अपना सिर ब्लेजर से ढकी हुईं नजर आ रही हैं. राखी ने पिंक कलर के ब्लेजर कैरी किया है. वह नंगे पैर चलती नजर आ रही हैं. राखी कहती हैं- मेरी मन्नत है. मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल के आई की सलमान खान की शादी हो जाए. मैं तब तक चप्पल नहीं पहनूंगी. राखी के अब इस नए ड्रामे का हर कोई मजाक बना रहा है.

 यूजर्स ने किए कमेंट

राखी के वीडियो पर यूजर्स ढेर सार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- फिर तो ये मरते दम तक चप्पल नहीं पहनेगी. वहीं एक ने लिखा- राखी पागल हो गई है. कुछ भी करती रहती है. वहीं कई लोग हंसने वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.

 

 

 

Tags:Rakhi Sawant.Salman Khan marriedSalman KhanTRENDINGDRAMAQUEENHENEWSPOSTENTERTAINMENT

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.