✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक, डॉक्टर्स ने दिया जवाब

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:27:35 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है की डॉक्टर्स ने भी अब अपने हाथ खड़े कर दिए हैं.  अब बस दुआ ही काम कर सकती है. डॉक्टरों ने उनके हेल्थ अपडेट को लेकर बुलेटिन जारी किया है. इसमें बताया है कि राजू श्रीवास्तव के  ब्रेन ने एकदम काम करना बंद कर दिया है. राजू श्रीवास्तव को एम्स के कार्डियोलॉजी न्यूरो साइंस बिल्डिंग के आईसीयू में भर्ती किया गया है. 

अपनी कॉमेडी से फैंस के दिलों पर राज करने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में एक्सरसाइज करते वक्त हार्ट अटैक आ गया था.जानकारी के अनुसार ट्रेड मिल पर एक्सरसाइज करते वक्त उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़े थे . जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज ICU में चल रहा है. वे अभी वेंटीलेटर पर हैं. उनके फैंस के बीच हलचल मची हुई है. उनके चाहनेवाले लगातार उनके दिए दुआ कर रहे हैं. सभी उनके बेहतर सेहत और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. वहीं उनके परिवार  वालों  का कहना है कि राजू फाइटर हैं वे जल्द ही ठीक होंगे. लेकिन डॉक्टर्स  ने अब हार मान ली है.

शॉक में  फैंस

राजू श्रीवास्तव की उम्र 59 हैं. वे बेहद हंसमुख और खुशमिजाज़ इंसान हैं. अपने अतरंगी बातें और INSTANT जोक्स के लिए मशहूर राजू इंडिया भारत के वन ऑफ़ द बेस्ट कॉमेडियन माने जाते हैं. उन्होंने अपने कॉमेडी करियर के शुरुआत रियलिटी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से शुरू की थी. जिसके बाद वो अनगिनत रियलिटी शोज में नज़र आये. इसके बाद उन्होंने कई फिल्म भी की. एक दौर रहा जब राजू श्रीवास्तव ने बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, कई कॉमेडी शो भी जज किया और लोगों के दिलों पर राज़ किया. हाल के दिनों की बात करे तो वो सोनी टीवी की कॉमेडी शो इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन (India’s laughter champion) में भी नज़र आये थे. उनके हार्ट अटैक की खबर सोशल मीडिया में आग की तरह फ़ैल गई. खबर जान के उनके सभी फैंस शॉक में हैं. किसी ने सोचा नहीं था की हस्ते-खेलते राजू को हार्ट अटैक भी झेलना पड़ेगा.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.