✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

एक दूजे के हुए राघव और परिणीति, जानिए इनकी पूरी लव स्टोरी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:57:13 PM

टीएनपी डेस्क: फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा एक दूसरे के हो गए हैं. दोनों का विवाह राजस्थान के मशहूर शहर उदयपुर में संपन्न हुआ. इन दोनों की शादीशुदा वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. लोग सोशल मीडिया पर विवाहित जोड़े को बधाई दे रहे हैं.

जानिए शादी के बारे में और विस्तार से

उदयपुर के लीला होटल में विवाह संपन्न हुआ विवाह समारोह में परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हुए. इनकी शादी की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. साथ ही रिसेप्शन पार्टी की भी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कैमरा को पोज दे रहे हैं. तस्वीर के सामने आने पर सोशल मीडिया में दोनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

5 माह पूर्व दोनों का हुआ था इंगेजमेंट

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा काफी पढ़े-लिखे हैं. सिजन्ड पॉलीटिशियन के रूप में उभर रहे हैं. खूबसूरती के अलावा वाकपटुता लोगों को खूब भाती है.राघव चड्ढा ने अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा ग्रहण की है. इंग्लैंड में उन्होंने उच्च शिक्षा पाई है. इंग्लैंड में ही राघव चड्ढा की मुलाकात परिणीति चोपड़ा से हुई. दोनों जब भारत लौटे तो परिणीति चोपड़ा फिल्मों में भाग्य आजमाने लगी. बताया जाता है कि पंजाब में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान राघव चड्ढा उनसे मिलने सेट पर चले गए. धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई. फिर दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया. उसके बाद मामला आगे बढ़ा. इसी साल दोनों ने सगाई की थी. इस कार्यक्रम में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं.

कब शादी करने का फैसला किया

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के बीच प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया. पिछले कुछ वर्षों से इनका मिलना-जुलना अलग-अलग स्थान पर होता रहा. 2022 के दिसंबर महीने में इन दोनों ने फैसला किया कि अब वे लोग हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. और वह दिन आ ही गया. 24 सितंबर को उदयपुर के एक शानदार होटल में दोनों की शादी हो गई. दोस्ती से प्यार का सफर दांपत्य जीवन में तब्दील हो गया. हमारी ओर से भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को सुखद दांपत्य जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं. उल्लेखनीय है कि परिणीति चोपड़ा मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की रिश्तेदार हैं. फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार ने भी उन्हें बधाई दी है.

Tags:entertainmentbollywood newsRaghav and Parineeti got marriedParineeti chopraraghav CHADAH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.