✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

प्लेबैक सिंगर कैलाश खेर ने कवारियों का किया मनोरंजन, भीड़ को देख सिंगर बोले ‘माहौल को शांत कर दें’  

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:54:01 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : श्रावणी मेले को लेकर चारों ओर धूम है. भक्तों की कावर यात्रा भी शुरू हो गई है. 4 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला इस वर्ष दो चरणों में लगेगा. दो चरणों में लगने वाले श्रावणी मेला के बीच में एक महीना पूरी तरह से मलमास माह रहेगा. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाबा धाम पहुंचने की संभावना है. ऐसे में इसे लेकर तैयारी भी पूरी की जा रही है. इसी तैयारी के बीच सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम सीढ़ी घाट पर मेले का भव्य रूप से उद्घाटन हुआ.

कैलाश खेर ने जमाया रंग

इस उद्घाटन समारोह के मौके पर बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता, कृषि विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री कुमार सर्वजीत भी शामिल हुए. इसी के साथ  श्रावणी मेले के विधिवत उद्घाटन के बाद मंगलवार की शाम प्लेबैक सिंगर कैलाश खेर भी रंग जमाने पहुंचे जहां उन्होंने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर कांवरियों और श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया. सबसे बेहतरीन बात तो यह है कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम हर शाम होगा. इस मंच पर एक से बढ़कर एक कलाकारों द्वारा हर दिन प्रस्तुति दी जाएगी.

लोगों को कराना पड़ा शांत 

केलाश खेर के आवाज और उनकी गायकी तो सभी दीवाने है. सिंगर के मंच पर आते ही उनके गानों के साथ लोग झूमने लगे. उन्हें देखने के लिए इतनी संख्या में लोग पहुंचे की भीड़ बेकाबू हो गया. इस भीड़ को देख कैलाश खेर को खुद ही बोलना पड़ा कि माहौल को शांत कर दें. उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के लिए ही इतनी दूर से चलकर बिहार के भागलपुर स्थित सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम आया हूं. कैलाश खेर ने कहा कि सुल्तानगंज में महादेव का पास है. जो भी यहां से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ को चढ़ाते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है.

 

 

Tags:Playback singer Kailash KherKailash KherSHRAWANMELASHRADHALUDEOGARHJHARKHANDNEWSJHARKHANDUPDATELATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.