✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

पवन सिंह और खेसारी लाल की दुश्मनी हुई खत्म! एक दूसरे को चूमते हुए दिखे भोजपुरी स्टार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:22:35 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भोजपुरी जगत के दो दिग्गज कलाकार जो एक दूसरे के जानि दुश्मन हुआ करते थे वो अब एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. ये नजारा फेमिना भोजपुरी आइकॉन्स अवॉर्ड में देखने को मिला. जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने रखी होगा. पवन सिंह और खेसारी लाल की पुरानी दुश्मनी अब प्यार में तब्दील हो गई है. जिन दो कलाकारों को अक्सर एक-दूसरे को सरेआम बेइज्जत करते देखा गया है. वही अब अब दोनों एक दूसरे को चूमते नजर आ रहे हैं. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है. ये देख उनके फैंस अब काफी खुश है और इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

तस्वीर को देख खुश हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रहा है जिस तस्वीर में पवन सिंह और खेसारी लाल एक दूसरे को चूमते हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर  में दोनों का प्यार साफ झलक रहा है. इस तस्वीर में पवन सिंह खेसारी के माथे पर चूम रहे. वहीं दूसरी तस्वीर में खेसारी लाल पवन सिंह के गाल पर चूमते दिख रहे हैं. इस तस्वीर को देख अब हर कोई खुश हो रहा है.

रवि किशन को फैंस दे रहें है धन्यवाद

वो कहते हैं ना ‘राम मिलाए जोड़ी’. तो यहां इन दोनों को मिलाने के लिए राम का रूप रवि किशन को माना जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार रवि किशन ने ही दोनों को मिलवाया है और दोनों का झगड़ा उनकी वजह से ही खत्म हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि काजल राघवानी ने पवन सिंह और खेसारी लाल एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने . लिखा है कि कुछ बोलने के लायक नहीं हूं, मेरे फेवरेट एक साथ है, धन्यवाद रवि किशन जी. अब ऐसे में इस पोस्ट से यह साफ हो रहा है कि रवि किशन ही इनके एक होने की वजह है. ऐसे में अब फैंस रवि किशन को धन्यवाद दे रहे हैं.

वीडियो में गले लगते दिखे दोनों 

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिस वीडियो में बीच में रवि किशन खड़े हैं. तो वहीं उनके बाई ओर पवन सिंह तो वही दाएं ओर खेसारी लाल. इस वीडियो में पवन सिंह गाना गाते हुए खेसारी लाल की तरफ देखते हैं तो वहीं खेसारी लाल उनकी तरफ आकर उनसे गले मिलते है. इतना ही नहीं इसके बाद पवन सिंह भी झुक गए और वहीं खेसारी ने कहा कि ‘हमारी बीच में झगड़ा कभी था, ना है ,और ना कभी आगे रहेगा’. यह कहते हुए दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं. अब ये देख लोगों का सपना पूरा हो गया है जो वो काफी लंबे वक्त से चाह रहे थे. इनकी दुश्मनी को प्यार में बदलता देख इनके फैंस काफी खुश है.

Tags:Pawan Singh and Khesari Lal's enmity endedPawan SinghKhesari LalBhojpuri starsBhojpuri stars were seen kissing each otherPAWANSINGHKISSEDKHESAARILALBHOJPURIINDUSTRYTHENEWSPOSTTRENDING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.