✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

'पवित्र रिश्ता' के पूरे हुए 14 साल, सुशांत सिंह राजपूत को फिर से लोगों ने किया याद

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:54:01 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे 3 साल हो गए है, मगर आज भी एक्टर लोगों के दिलों में जिंदा है. एक्टर ने जिस शो से अपने करियर की शुरुआत की थी और जिससे उन्हें पहचान मिली थी उस शो का आज 14 साल हो गया हैं. उस शो का नाम है 'पवित्र रिश्ता'. इस शो ने इंडस्ट्री को दो बेहतरीन कलाकार दिए. सुशांत सिंह राजपूत को यहाँ से हर कोई जानने लगा था. इस सीरीअल में अंकिता लोखंडे भी लीड रोल में थी. आज शो के 14 साल पूरे होने पर पवित्र रिश्ता की टीम खुशी मना रही हैं. वही टीम के लीड एक्ट्रेस अनीता लोखंडे ने एक पोस्ट शेयर कर शो के 14 साल होने की बधाई दी है. मगर इस पोस्ट के बाद लोग अंकिता लोखंडे पर अपनी नाराजगी जता रहे है, और इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर सभी जमकर टूट पड़े. दरअसल इस वीडियो में सुशांत का कहीं भी जिक्र नहीं है और ना ही एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह को कहीं मेंशन किया है. इसी पर गुस्साए लोग अब एक्ट्रेस को खड़ी-खोटी सुना रहे हैं.  

अंकिता ने पोस्ट पर लिखा

अंकिता ने शो के 14 साल पूरे होने पर लिखा- 'पवित्र रिश्ता को 14 साल हो गए हैं और अभी भी फ्रेश और कनेक्टेड फील कर रही हूं. थैंक्यू भगवान.  थैंक्यू एकता कपूर मुझ पर विश्वास रखने के लिए कि मैं अर्चना बन सकती हूं. अर्चना के तौर पर नई पहचान देने के लिए  थैंक्यू. लोग मुझे आज भी अर्चना के नाम से याद रखते हैं. मैं बहुत आभारी हूं.' इसी के साथ उन्होंने अपने कैरेक्टर अर्चना की फोटोज भी शेयर की हैं

 लोगों ने किया ट्रोल

अंकिता ने पोस्ट में सुशांत का जिक्र नहीं किया जिसपर फैंस ने कमेन्ट सेक्शन में बरस पड़े. एक फैन ने कहा कि ‘अंकिता मैम आपसे ये उम्मीद नहीं थी’. सुशांत सर की एक्टिंग के लिए भी इस शो को बराबर का प्यार दिया गया. तो अन्य यूजर ने लिखा- इन लोगों से उम्मीद रखते कैसे हो, समझ नहीं आता. इसी तरह के कई कमेंट फैंस कर रहे हैं. वहीं मिस यू सुशांत के कमेंट से अंकिता की पोस्ट भरी हुई है.

Tags:Pavitra Rishta' completes 14 yearsPavitra RishtaSushant Singh RajputSSRTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.