✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

अब हर शनिवार होगा ‘फनिवार’, Netflix पर कॉमेडी का डोज बढ़ाने वापस आ रहा है ‘Great Indian Kapil Show’  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:48:32 PM

टीएनपी डेस्क: वीकेंड इन्जॉय करने के लिए कॉमेडी शो से बेहतर कुछ नहीं. ऐसे में कॉमेडी शो की बात की जाए तो कॉमेडियन कपिल शर्मा सबको याद आते हैं. कपिल शर्मा अपने शो और कॉमेडी से लोगों का दिल जीतते हुए आ रहे हैं. वहीं, टीवी से अपने कॉमेडियन सफर को शुरू करने वाले कपिल शर्मा ने अब ओटीटी(OTT) तक का सफर तय कर लिया है. साथ ही प्लेटफॉर्म्स के साथ साथ सीजन के नाम भी बदलते गए. ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से लेकर ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (Great Indian Kapil Show) तक में कपिल शर्मा और उनकी टीम ने लोगों को खुब हंसाया है. वहीं, लोगों को कॉमेडी का डबल डोज देने के लिए एक बार फिर कपिल शर्मा अपनी क्रेजी टीम के साथ OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर दोबारा लौट रहे हैं. Netflix पर हिट हुई ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के बाद कपिल ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है. यानी ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (Great Indian Kapil Show Season 2) सीजन 2 जल्द ही Netflix पर आने वाला है. इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है. 

रिलीज डेट हुई रिवील

टीवी के बाद Netflix पर भी कपिल शर्मा ने अपनी क्रेजी फैमिली के साथ मिल कर लोगों को हंसने पर मजबूर किया है. ऐसे में एक बार फिर हंसी के ठहाके लगवाने के लिए कपिल अपनी क्रेजी फैमिली के साथ Netflix पर दोबारा दिखने वाले हैं. वहीं, Netflix ने ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 की रिलीज डेट को रिवील भी कर दिया है. Netflix पर शो का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसके अनुसार 21 सितंबर से कपिल और उनकी क्रेज फैमिली हर शनिवार रात 8 बजे आपसे मिलने आएगी. वहीं, शनिवार फनीवार की टैगलाइन शो के लिए दी गई है.

ये सीजन भी होगा कॉमेडी से भरपूर

‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 के रिलीज पोस्टर में को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस सीजन में सभी कॉमेडी के महारथी दिखाई देंगे. यानी कि कपिल के साथ फैमिली में अर्चना पूरण, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर के होने से इस बार का भी ये सीजन कॉमेडी से भरपूर होने वाला है.

Tags:नेटफ्लिक्सकॉमेडी शोग्रेट इंडियन कपिल शोओटीटी प्लेटफॉर्मकपिल शर्माकॉमेडियन कपिल शर्माकॉमेडी नाइट्स विद कपिलद कपिल शर्मा शोNetflixComedy ShowGreat Indian Kapil ShowOTT PlatformKapil SharmaComedian Kapil SharmaComedy Nights with KapilThe Kapil Sharma Showग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2great indian kapil show season 2

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.