✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

नाना पाटेकर ने बीच सड़क फैंस को मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वाइरल, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:37:37 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई हैरान और नाराज है. दरअसल इस वीडियो में  नाना पाटेकर एक फैंस को जोरदार थप्पड़ लगाते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर वाराणसी की है. यहां नाना पाटेकर अपने अपकमिंग फिल्म जर्नी की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं. इसी दौरान एक फैन बड़ी खुशी से नाना पाटेकर के पास उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए आता है मगर जैसे ही वह एक्टर के सामने जाता है एक्टर उसे जोरदार थप्पड़ लगा देते हैं और उनके बगल में खड़ा व्यक्ति उसे गर्दन  से पकड़ते हुए बाहर की ओर धक्का दे देता है. इस दौरान वहां पर कई लोग मौजूद थे जिनमें से एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग जम कर नाना पाटेकर को ट्रोल कर रहे हैं.

शूटिंग देखने के लिए लगी थी लोगों की भीड़

ग़दर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा अब अपनी दूसरे फिल्म की तैयारी में है. उनकी आने वाली फिल्म का नाम जर्नी है. इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे. वहीं फिल्म की शूटिंग वाराणसी से शुरू की गई है. वाराणसी के अस्सी घाट में सबसे पहले सूट शुरू किया गया यहां पर जैसे ही लोगों को पता चला कि फिल्म की शूटिंग होने वाली है और नाना पाटेकर यहां पर आए हैं ऐसे में लोगों की भारी भीड़ लग गई चारों तरफ लोग नाना पाटेकर की शूटिंग देखने के लिए पहुंच गए .

ये देखकर चौक गए लोग

इस दौरान फिल्म के पूरे मेंबर वहां मौजूद थे. पूरी टीम वहां पर तैनात थी ऐसे में हर कोई ऐसी कोशिश में था कि वह कैसे भी नाना पाटेकर के साथ एक सेल्फी ले या उनका ऑटोग्राफ ले . इसी बीच एक फैन काफी शिद्दत से नाना पाटेकर के सेल्फी लेने के लिए पहुंचता है जहां पर उसे देखते ही नाना पाटेकर काफी गुस्सा जाते हैं और उसके सर पर जोरदार थप्पड़ लगते हैं जिसने भी अदृश्य को देखा वह चौंक गया क्योंकि इस प्रकार का एक्शन किसी भी एक्टर की तरफ से करना काफी निंदनीय है.

पहले भी विवाद में घिर चुके है एक्टर

नाना पाटेकर का इस कदर फैन को थप्पड़ मारना लोगों को काफी नाराज कर रहा है. इस वीडियो पर अब विवाद खड़ा हो गया है लोग नाना पाटेकर को खूब खड़ी- खोटी सुना रहे हैं. हर कोई उनके इस व्यवहार से काफी नाराज है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि एक्टर किसी बात को लेकर सुर्खियों में हो. आए दिन वह किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में और चर्चाओं में बने रहते हैं. इससे पहले भी उन्होंने ‘द वैक्सीन वार’ के दौरान एक विवादित बयान दिया था जिसे लेकर काफी ज्यादा हंगामा खड़ा हुआ था. अब देखना यह है कि इस वीडियो को लेकर आगे और कितना बवाल मचता है और क्या नाना पाटेकर इस हरकत को लेकर अपने फैन से माफी मांगते हैं या नहीं.  

Tags:Nana Patekarviralsocial mediaentertainmentnana patekar viral newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.