✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: कोर्ट ने ईडी से किए सवाल, पूछा - अब तक जैकलीन फर्नाडीज को क्यों नहीं किया गया गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:31:01 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली की एक अदालत में आज प्रवर्तन निदेशालय को कड़े सवालों का सामना करना पड़ा.  जांच एजेंसी से पूछा गया कि अभिनेत्री को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया और चुन-चुन कर कारवाई क्यों की जा रही है.

कोर्ट ने पूछा कि एलओसी जारी करने के बावजूद आपने जैकलीन को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अन्य आरोपी जेल में हैं. ‘पिक एण्ड चूज़’ की नीति क्यों अपनाया? बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रही थी. अदालत कल अपना फैसला सुना सकती है. उन्हें पहले अंतरिम जमानत दी गई थी.

जैकलीन पर ₹ 200 करोड़ के रंगदारी मामले से जुड़े आरोप

जैकलीन फर्नाडीज पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹ 200 करोड़ के रंगदारी मामले से जुड़े आरोप हैं. अभिनेत्री को जमानत मिलने के खिलाफ अदालत में प्रवर्तन निदेशालय की मुख्य दलील यह थी कि जैकलीन ने देश से भागने की कोशिश की और उन्होंने जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं किया और उन पर गंभीर आरोप हैं.  जांच एजेंसी ने कहा कि हमने अपनी पूरी जिंदगी में 50 लाख रुपये नकद नहीं देखे, लेकिन जैकलीन ने मनोरंजन के लिए 7.14 करोड़ रुपये खर्च किए. उसने भागने की कोशिश करने के लिए किताब में हर हथकंडा आजमाया है क्योंकि उसके पास पर्याप्त पैसा है. वित्तीय अपराधों की जांच करने वाली एजेंसी ने इससे पहले अभिनेत्री को देश छोड़ने से रोकने के लिए हवाई अड्डों पर एक अलर्ट - एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था.

ईडी की चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज आरोपी

जेल में बंद बदमाश सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ रंगदारी मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया गया है. अभिनेत्री पर सुकेश चंद्रशेखर से महंगे उपहार प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है, जिन्होंने मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से करोड़ों की उगाही की. श्रीलंका में जन्मी बॉलीवुड अदाकारा ने कहा कि उन्हें लग्जरी कार, गुच्ची और चैनल बैग, गुच्ची जिम वियर, लुई वीटन के जूते और आभूषण जैसे उपहार मिले. एजेंसी ने यह भी कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने उसके लिए निजी जेट ट्रिप और होटल में ठहरने की व्यवस्था की थी.

 

Tags:jacqueline fernandez newsjacqueline fernandez arrestjacqueline fernandez arrestedjacqueline fernandez ed casejacqueline newsjaklin newsjacqueline fernandez casenora fatehinora fatehi casewho is sukhesh chandrashekharsukhesh chandrashekhar newssukhesh chandrashekhar latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.