✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

काइली जेनर को एक पोस्ट के मिलते हैं 8 करोड़, लग्जरी लाइफ स्टाइल देख उड़ जाएंगे होश 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:38:22 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सेलेब्स की लग्जरी लाइफ के बारे में जानने के लिए हर कोई काफी इच्छुक रहता है. उनकी लाइफ स्टाइल इतनी बेहतरीन होती है जिसे हर कोई काफी आकर्षित होता है. कौन कितना कमा रहा है और किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है इस बारे में लोगअक्सर सर्च करते हैं. आखिरकार सेलेब्स इतनी लग्जरी लाइफ को कैसे मेंटेन करते हैं इसे हर कोई जानना चाहता है. इसी लग्जरी लिस्ट में काइली जेनर का नाम काफी चर्चित है इंस्टाग्राम पर उनकी हर एक तस्वीर और वीडियो को देख लोगों के मन में एक ही ख्याल आता है कि ‘भाई जिंदगी हो तो ऐसी’. दुनिया जहां की तमाम लग्जरी चीजें काइली के पास है. वो  किसी सपने की तरह अपनी जिंदगी को जीती है. वहीं यह जानकर आपको काफी हैरानी होगी कि जो सोशल मीडिया पोस्ट आप जिस पोस्ट को देखकर दंग होते हैं उस पोस्ट के लिए भी उन्हें करोड़ों रुपए मिलते हैं. 

एक पोस्ट के लिए मिलते है 8 करोड़ 

काइली जेनर के पास तकरीबन 750 मिलियन डॉलर यानी लगभग 6000 करोड रुपए की संपत्ति है. वह एक बिजनेस वूमेन, मॉडल, कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन है. काइली अपने कॉस्मेटिक को लेकर इतनी मशहूर है कि हर कोई उन्हें फॉलो करता है. सोशल मीडिया पर काइली जेनर काफी पॉपुलर है. इंस्टाग्राम पर उनके 300 मिलीयन से ऊपर फॉलोअर्स है. वह इतनी मशहूर है कि काईली विश्व की पांचवी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली सेलिब्रिटी बन चुकी है. इतना ही नहीं काईली जेनर को उनके एक पोस्ट करने के लिए 8 करोड रुपए मिलते हैं. यानी यदि वह दिन में एक भी पिक्चर पोस्ट करें तो उन्हें उसके लिए 8 करोड रुपए इंस्टाग्राम की ओर से मिलते हैं. इससे आप अंदाजा लगा लीजिए कि इनकी पापुलैरिटी कितनी है कि इन्हें एक पोस्ट के लिए इतनी बड़ी रकम दी जाती है .

काइली के पास है इतनी संपत्ति 

काइली जेनर के लग्जरी आइटम में कई चीजें शामिल है. शुरूआत उनके घर से करते हैं साल 2020 में काली ने कैलिफोर्निया के होमली हिल्स में एक शानदार नया घर खरीदा जिस घर में कई लग्जरी चीज है. इस घर की कीमत तकरीबन 304 करोड रुपए बताई जाती है.  इस घर के अंदर 7 लग्जरी बेडरूम 14 बाथरूम होम थिएटर स्पा बार सिनेमा हॉल से लेकर तमाम चीज मौजूद है. उनके पास करोड़ की कार के साथ दर्शन कारों का काफिला है. मर्सिडीज़ मेबैक से लेकर फेरारी जैसे कोई लग्जरियस कार है. इतना ही नहीं उनके पास एक वाइटहॉर्स भी है जिसे उन्होंने अपनी बेटी के लिए खरीदा था. इतना ही नहीं काइली के पास प्राइवेट जेट भी है जिसका नाम है काइली एयर है. काइली बेटी के ऊपर काफी पैसा खर्चा करते नजर आते हैं काय की लाइफ स्टाइल किसी सपने से कम नहीं है

Tags:Kylie Jennerluxury lifestyleENTERTAINMENTHOLLYWOODTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.