✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया मामा गोविंदा का मजाक, कहा ‘हमारे यहां मामा भांजे से बात नहीं करते’, जानिए पूरी बात

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:31:44 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : गोविंदा और उनके भांजे यानी कृष्णा अभिषेक के बीच के मनमुटाव को तो हर कोई जानता है दोनों एक दूसरे से न तो बात करते हैं और ना किसी पब्लिक इवेंट पर मिलते हैं. दोनों ने अपनी नाराजगी को खुलकर कई बार सबके सामने रखी है. एक तरफ कृष्णा ने बताया है कि उन्हें इस बात का बुरा लगता है कि मामा उनसे बात नहीं करते. वही मामा गोविंदा ने भी अपनी नाराजगी का कारण जाहिर किया है. इनके बीच की नोकझोंक किसी से छुपी नहीं है. इनके फैंस भी इस बात का इंतजार करते हैं कि कब दोनों एक हो जाए. वहीं अक्सर कृष्णा को अपने मामा के बारे में बात करते या उन पर जोक मारते देखा गया है. एक बार फिर कृष्णा पब्लिकली मामा और अपने रिश्ते पर मजाक करते दिखे. यह सब कुछ तब हुआ जब कृष्णा बिग बॉस ओटीटी के मंच पर पहुंचे.

कृष्णा अभिषेक की धमाकेदार एंट्री

टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस ओटीटी शुरू हो गया है. शो के वीकेन्ड के वार में सलमान खान मंच पर खड़े होस्टिंग कर रहे होते हैं कि इसी बीच कृष्णा अभिषेक की धमाकेदार एंट्री होती है. कृष्णा इस बार मिथुन चक्रवर्ती के अटायर में नजर आए. डिस्को डांस करते हुए कृष्णा स्टेज पर पहुंचते हैं. उनके साथ दो खूबसूरत लड़कियां और दो लड़के भी आते हैं.

कृष्णा ने उड़ाया मामा का मजाक

बिग बॉस ओटीटी के स्टेज कृष्णा अपनी बैकग्राउंड डांसर के साथ डांस करते हैं जिसके बाद उनके बैकग्राउंड डांसर कौन से पैसा मांगते हैं इस पर मिथुन बने कृष्णा ने पैसे देने से इनकार कर दिया. तभी बैकग्राउंड डांसर में मौजूद लड़के ने कहा कि ‘सर पैसे किधर है’ ‘ इस पर कृष्णा ने कहा ‘तू कौन है बे’.  फिर लड़के ने जवाब देते हुए कहा कि ‘दादा मैं भांजा हूं आपका’ ऐसे में कृष्णा अभिषेक मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि हमारे यहां मामा भांजे से बात नहीं करते. यह सुनकर सब ने तालियां बजानी शुरू कर दी और ठहाके मारने लगे वही सलमान भी इस पर मुस्कुराते नजर आए. 

Tags:Krishna AbhishekKRUSHNAGovindaKrishna Abhishek made fun of maternal uncle GovindaBIGGBOSSOTTSALMAANKHANTHENEWPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.