✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

भगवा रंग साड़ी और माथे पर तिलक लगाकर राम मंदिर पहुंची एक्ट्रेस कंगना, कंस्ट्रक्शन साइट का भी लिया जायजा

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:36:10 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म तेजस के प्रमोशन में बिजी है. वही हाल ही में अपनी फिल्म के लिए ब्लेसिंग लेने कंगना रामलला  के मंदिर अयोध्या पहुंची. यहां उन्होंने राम के दर्शन किए  और साथ ही साथ फिल्म के लिए भी आशीर्वाद ली. इस दौरान कंगना भगवा रंग की साड़ी में नजर आई . और माथे पर उन्होंने पीले रंग की चुनरी ओढ़ी कंगना का यह लुक अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

कंस्ट्रक्शन साइट का लिया जायजा

वही अयोध्या के मंदिर में दर्शन करते हुए एक्ट्रेस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हाथ में वो रामायण लिए पूजा कर रही है. मंदिर में उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा की और भगवान का आशीर्वाद लिया. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कंस्ट्रक्शन साइट का भी जायजा लिया. बता दे कि वहां अभी काम चल रहा है.

फिल्म में राम मंदिर का कनेक्शन

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड है. साथ ही बता दें कि किस फिल्म में खास बात तो यह है कि इसमें अयोध्या मंदिर का कनेक्शन है. तेजस फिल्म के एक प्रोमो में एक्ट्रेस आतंकियों से राम मंदिर को बचाती दिख रही है. ऐसे में उन्होंने राम मंदिर में फिल्म की सफलता को लेकर खास पूजा की.

यह हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल- कंगना

इस दौरान कंगना ने वहां मौजूद मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘आखिरकार रामलला मंदिर बन गया है. यह हिंदुओं का सदियों पुराना संघर्ष और हमारी पीढ़ी इस दिन को देख पा रही है मैं अयोध्या पर एक स्क्रिप्ट लिखी है और रिसर्च भी किया है यह 600 साल का लंबा संघर्ष है और यह दिन सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से संभव हो पाया है .यह हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल होगा’.

पायलट के रोल में कंगना

इस फिल्म के बारे में बता दें कि तेजस फिल्म एक इंडियन एयरफोर्स पर बेस्ट है इसमें कंगना एक पायलट के रोल में दिखने वाली है जिसका पोस्ट भी जारी कर दिया गया है फिल्म को रोनी स्क्रू वाला ने डायरेक्ट किया है वहीं अब कंगना के इस धाकड़ लुक और प्रोमो में राम मंदिर को देखकर लोग  काफी एक्साइटेड है.

Tags:kanganaranawatramtempleayodhyatejastrendingthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.