TNP DESK: साउथ के सुपेरस्टार प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं. पहले पार्ट में अच्छी सफलता के बाद अब दर्शक बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कभी शूटिंग की तस्वीरे तो काभी स्तर कास्ट की तस्वीरे सामने आ रही हैं. ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आई नई जानकारी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kalki 2898 AD के मेकर्स फिल्म को दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म की टीम इसी समय को टारगेट कर रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और अगले साल अप्रैल तक ज्यादातर अहम हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद लंबे समय तक पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफएक्स पर काम किया जाएगा, क्योंकि फिल्म का स्केल पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ा होने वाला है.
फिल्म में एक बार फिर Prabhas अपने दमदार किरदार में नजर आएंगे. वहीं बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इसके अलावा Kamal Haasan का किरदार इस बार कहानी में और ज्यादा खतरनाक अंदाज में देखने को मिल सकता है. खबरें यह भी हैं कि Sai Pallavi की एंट्री फिल्म में नई जान डाल सकती है. उनकी मौजूदगी को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी चर्चा हो रही है.
पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, कहानी और स्टार कास्ट की जमकर तारीफ हुई थी. यही वजह है कि अब दूसरे पार्ट से लोगों की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं. मेकर्स भी इस बार फिल्म को और बड़े स्तर पर तैयार करने में जुटे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि सीक्वल में जबरदस्त एक्शन, शानदार वीएफएक्स और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं. film का क्लाइमैक्स पहले से ज्यादा भव्य और रोमांचक होने वाला है. अब फैंस को बस उस दिन का इंतजार है जब Kalki 2898 AD का दूसरा भाग बड़े पर्दे पर दस्तक देगा.