✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

प्यार या पब्लिसिटी! सिद्धार्थ भारद्वाज क्यों करना चाहते हैं मनीषा रानी से शादी? सामने आई चौंकाने वाली वजह

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 30, 2026, 1:31:58 PM

TNP DESK:  हाल ही में सिद्धार्थ भारद्वाज और मनीषा रानी एक बहुत ही फेमस रीऐलिटी शो में साथ में दिखे थे जिसका नाम THE 50 था. शो में उन दोनो की दोस्ती देखने को मिली जो फैंस को काफी अच्छी लगी थी. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की पहली बार दोनों उसी शो पर मिले थे और वही दोस्त और गहरी हो गई.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने मनीषा के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मनीषा रानी एक बेहतरीन लड़की है और उन्हें लगता है कि वह उन्हें पसंद करती हैं. सिद्धार्थ के मुताबिक, अगर मनीषा उन्हें पसंद नहीं करतीं तो उनसे इतनी बातें नहीं करतीं. उन्होंने यह भी कहा कि मनीषा उनके लिए रोई भी हैं, जिससे उन्हें यकीन होता है कि उनकी फीलिंग्स सच्ची हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि मनीषा उनके खुले विचारों को समझती हैं, लेकिन उनके पिछले अनुभवों की वजह से थोड़ा डरती भी हैं.

सिद्धार्थ ने आगे कहा कि वह मनीषा को रोमांटिक रूप से पसंद करते हैं और दोनों इस बारे में बात भी कर चुके हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें डर लगता है कि अगर वह इस रिश्ते में आए और उसे निभा न पाए तो खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे. उन्होंने मनीषा को सच्ची और जिंदादिल इंसान बताया और कहा कि अगर वह उनके साथ रिश्ता बनाते हैं तो उसी से शादी करना चाहेंगे.

अपनी छवि को लेकर सिद्धार्थ ने कहा कि लोग अक्सर उन्हें गलत समझते हैं, लेकिन मनीषा ने उनके असली व्यक्तित्व को पहचाना है. उन्होंने कहा कि लोगों की नजरों में वह बुरे हो सकते हैं, लेकिन अंदर से वह एक अच्छे इंसान हैं और मनीषा ने इस बात को समझा है. शो के दौरान मनीषा ने उनके लिए स्टैंड लिया, जो उन्हें बेहद पसंद आया.

रिश्ते को लेकर सिद्धार्थ ने साफ किया कि फिलहाल दोनों अच्छे दोस्त हैं और संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि जब वे अगली बार मिलेंगे और साथ समय बिताएंगे, अगर दोनों तरफ से भावनाएं होंगी तो वे इस रिश्ते को आधिकारिक बना देंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो भी वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और उन्होंने यह भी कहा कि वह मनीषा की शादी में जरूर शामिल होंगे.

Tags:manisha ranimanisha rani boyfriendsidhart bhardwaj girlfriendsidhart and manisha rani bondmanisha rani biharwho is sidhart bhardwajentertainment newslatest entertainment news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.