✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

Netflix New Release: हीरामंडी का पोस्टर आया सामने, Fardeen khan और Shekhar Suman का फर्स्ट लुक आया सामने

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 6:14:11 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):डायरेक्टर संजय लीला भंसाली बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाले है. हीरा मंडी के साथ वह पूरी तरीके से लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है. 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज हीरा मंडी का ट्रेलर जब से लॉन्च हुआ है लोगों के अंदर उसको देखने की बेताबी बढ़ गई है. वहीं दो गाने अब तक इस वेब सीरीज के रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में तवायफों की कहानी को दिखाया गया है, जो रेड एरिया रेड लाइट एरिया में रहती हैं और वहां काम करती हैं.  

लंबे समय बाद फरदीन और शेखर सुमन को मिली सीरीज में जगह

इस फिल्म में मनीषा कोइराला अदिति राव हैदरी और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में है, तो वहीं अब संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी के नवाबों से भी लोगों को रूबरू करवा दिया है. हीरामंडी में नवाब के रोल में फरदीन और शेखर सुमन नजर आनेवाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक जारी किया गया है. फरदीन लंबे समय के बाद अब बड़े पर्दे पर लौटे हैं, कयास लगाये जा रहे हैं कि फरदीन कुछ कमाल करके दिखाएंगे. वहीं शेखर सुमन भी कई सालों से बड़े पर्दे से दूर थे जिन्हें संजय लीला भंसाली ने अपनी हीरा मंडी में जगह दी है.  

हीरामंडी में शेखर सुमन  के बेटे अध्यन सुमन को भी जगह मिली है

हीरामंडी में शेखर, नवाब जुल्फिकार के रोल में  जो मल्लिकाजान के प्रति  वफादारी रखता है. सीरीज में फरदीन खान, वली मोहम्मद नवाब के रोल में हैं, जो प्यार और जिम्मेदारी की कशमकश में है. वहीं हीरामंडी में शेखर सुमन  के बेटे अध्यन सुमन को भी जगह मिली है.जिसमे अध्यन सुमन जोरावर का किरदार निभा रहे है,जिसमे उन्हे रिचा चड्ढा के किरदार लफ्जों से प्यार हो जाता है, ये प्यार उनसे इम्तिहान लेती है.सीरीज के नवाबों का फर्स्ट लुक बहुत ही दिलचस्प ,है और इसको देखने के बाद आप लोगों का सब्र टूटता जा रहा है.  

Tags:HiramandiHiramandi webseriesNawabs of HiramandiHiramandi newsHiramandi webseries 2024The first look of the Nawabs of Hiramandi came outafter a long time Fardeen and Shekhar Suman got a place in the seriesFardeenShekhar SumanShekhar Suman digital debeusanjay leela bhanshali new web seriessanjay leela bhanshali directornetflixentertainmnet news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.