✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेगी हंसिका मोटवानी, जयपुर के 450 साल पुराने किले में होगी सारी रस्में

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:29:54 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 'देसमुदुरु' और 'सिंघम 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाली हंसिका मोटवानी शादी करने जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार हंसिका इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकती है. बता दें कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं कि हंसिका मोटवानी इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकती हैं. हंसिका ने साल 2003 में आई फिल्म 'कोई मिल गया' में ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुकी है.

तारीख का खबर नहीं हुई है सार्वजनिक

हंसिका के शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वायरल खबर के अनुसार उनकी शादी साल के अंत तक हो सकती है. हालांकि शादी की सही तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह एक भव्य शादी होगी और जयपुर में होगी.

450 साल पुराने किले में होगी शादी

बता दें कि हंसिका की शादी के लिए जयपुर में फोर्ट एंड पैलेस बुक कर लिया गया है. किला लगभग 450 साल पुराना है और शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए कमरे तैयार हो रहे हैं. शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. हालांकि, दूल्हे और उसके परिवार के बारे में जानकारी गुप्त रखा जा रहा है.

हंसिका का फिल्मी करियर

दरअसल, हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस की थी. उन्होंने पहली बार साल 2004 में राकेश रोशन की 'कोई मिल गया' में अभिनय किया, जिसमें ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा भी थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट हुई और हंसिका लोकप्रिय स्टार बन गई. हंसिका ने सुपरहिट शो, 'शाका लाका बूम बूम' में भी अभिनय किया, जिसने एक बच्चे और उसकी जादुई पेंसिल की कहानी को आगे बढ़ाया. तब से, हंसिका पिछले कुछ वर्षों में कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में दिखाई दी हैं. हाल ही में हंसिका की 50वीं फिल्म आने वाली है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.