✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

थियेटर्स में जारी है गदर-2 का जलवा, जानें अब तक सनी पाजी की फिल्म ने कितने करोड़ कमाये

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:31:30 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 90 के दशक के सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों ग़दर 2 को लेकर पूरे देश में छाए हुए हैं, किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि उनके आईकॉनिक किरदार तारा सिंह को एक बार फिर लोग इतना प्यार देंगे, और उम्र के इस ढ़लान पर भी सनी देओल की गदर को लोग इतनी पसंद करेंगे. एक समय था जब ग़दर 2 के लिए प्रोड्यूसर और स्पांसर नहीं मिल रहे थे, लेकिन वहीं इस फिल्म के रिलीज होते ही सनी देओल ने ये बता दिया कि उनके ढ़ाई किलों के हाथ में कितनी ताकत है.

थियेटर्स में गदर-2 लगातार दिखा रही है अपना कमाल

वही इस फिल्म ने लगातार सिनेमा घरों पर कब्जा किया हुआ है, ग़दर 2 के आगे कोई भी फिल्म टीक नहीं पा रही हैं. इस फिल्म ने अब तक 500 करोड रुपए का सफर तय कर लिया है. और इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म बन गई है.सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 लगातार थिएटर में अपना कमाल दिखा रही है, जो दूसरी फिल्में नहीं दिखा पा रही हैं. लॉकडाउन के बाद ही नहीं उससे पहले भी सिनेमाघर में फिल्मों के लिए ऑडियंस लगातार घटती जा रही थी लेकिन तारा सिंह के नाम ने जनता को ऐसा इंटरटेनमेंट का डोज दिया कि लोग खिंचे चले आ रहे है.

 अब तक फिल्म में कमाये 500 करोड़

वहीं आपको बता दें कि फिल्म से लोगों को इतनी उम्मीद नहीं थी, जितना इस फिल्म ने काम कर दिया है. थिएटर में गदर 2 का चौथा हफ्ता शुरू चल रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार शनिवार को तो लोगों को टिकट भी नहीं मिल पा रहा है.

Tags:Gadar-2 continues in theatresknow how many crores Sunny Paji's film has earned so farGadar-2ontinues in theatrescrores Sunny Paji's film has earned so farSUNNY DEOLGADARACTION MOVIE OF SUNNY

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.