✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

राम कपूर के ट्रांसफॉरमेशन से फैंस हुए हैरान, जानिए 50 वें बर्थडे पर 30 किलो वजन कैसे किया कम

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:21:02 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आज कल के समय में अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे है. इस मुख्य कारण है लोगों की दिनचर्या. टेक्नॉलजी भरी इस दुनिया में लोगों की फिज़िकल ऐक्टिविटी काम हो गई है. गाड़ी की सुविधा, ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठ कर काम करना, स्लीपिंग साइकिल सही न होना जैसी चीजों की वजह से लोगों को मोटापे की समस्या आ रही है. ऐसे में कई ऐसे लोग है जिन्होंने अपना वजन काफी बढ़ा लिया है. कई लोग इससे आहात होकर वेट लॉस की जर्नी पर आ गए हैं. ऐसे में ‘बैक टू नॉर्मल’ होना भी काफी चैलेंजिंग हो जाता है. लोग वजन बढ़ाने के बाद मोटिवेशन नहीं ला पाते है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी शानदार वेट लॉस जर्नी से लोगों को इंस्पायर करते हैं. ऐसा ही कुछ एक्टर राम कपूर ने कर दिखाया जिन्होंने अपनी वेट लॉस्ट जर्नी से काफी लोगों को इंस्पायर किया है.

50वे बर्थडे पर 30 किलो वजन किया कम

राम कपूर एक वरस्टाइल और बेहद टैलेंटेड एक्टर है. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में 20 साल से भी ज्यादा काम किया है. सबसे ज्यादा पापुलैरिटी उन्हें सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से मिली है वहां से राम कपूर की एक अलग पहचान बनी और सीरियल में उन्हें देखा गया कि वह काफी वजनदार रहते हैं. राम कपूर भले ही दमदार एक्टर हो मगर फिटनेस की तरफ उनका कभी ध्यान नहीं रहा. इसके बाद अब राम कपूर ने अपने ट्रांसफॉरमेशन से सभी को हैरान कर दिया है. एक्टर ने अपने 50वे बर्थडे पर 30 किलो वजन कम किया है. यह तोहफा उन्होंने खुद को दिया है. राम कपूर की इस ट्रांसपोर्टेशन को देख अब सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.

8 घंटे तक लिमिटेड फूड फिर फास्ट

राम कपूर का वजन 135 किलो हुआ करता था . लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया अब वह पहले की तरह नहीं दिखते. राम कपूर काफी फिट हो चुके हैं. राम कपूर ने अपने वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया कि वह 8 घंटे तक लिमिटेड फूड खाते थे बाकी के 16 घंटे वह फास्ट पर रहते थे. इसके साथ ही उन्हें यह भी शेयर किया कि उनके लिए सिगरेट और शराब छोड़ने की तुलना में लिमिटेड खाना खाना ज्यादा मुश्किल था.

6 महीने से 1 साल तक का समय

राम कपूर ने बताया की शुरुआत में उनका वजन 130 किलोग्राम था और वह 25 से 30 किलो वजन अपना कम करना चाहते थे. जिसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि उन्हें अगर वजन कम करना है तो एक लक्ष्य को हासिल करना पड़ेगा और काम से भी छुट्टी लेनी होगी. इसके लिए काफी टाइम की जरूरत है. 6 महीने से 1 साल तक अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी फिट बॉडी प्लांट करते हुए एक तस्वीर शेयर की. जो काफी हैरान करने वाली है. अब इसे देख वो लोग भी काफी मोटीवेट हो रहे है जिन्होंने वजन काम करने को लेकर हार मान ली थी.

Tags:Ram KapoorRam Kapoor's transformationENTERTAINMENTBOLLYWOODNEWSBOLLYWOODTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.