☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

जनवरी में OTT प्लेटफॉर्म पर होगा एंटेरटेनमेंट  का धमाल, ये वेब सीरीज होंगी रिलीज 

जनवरी में OTT प्लेटफॉर्म पर होगा एंटेरटेनमेंट  का धमाल, ये वेब सीरीज होंगी रिलीज 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): साल 2022 में कई रोचक फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं. अब नए साल के साथ कई वेब सीरीज और फिल्में ott प्लेटफॉर्म पर आने वाली हैं.  आइए डालते हैं एक नजर उन वेब सीरीज पर जो जनवरी में रिलीज होने वाली हैं. 

ताजा ख़बर(Taja Khabar): 

मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम का 2023 में ओटीटी डेब्यू कार् रहे हैं. उनकी पहली वेब सीरीज होगी ताजा खबर. भुवन बाम की मोस्ट अवेडेट वेब सीरीज 'ताजा खबर' को नए साल के पहले सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार रिलीज किया जाएगा.ताजा खबर  डिज्नी प्लस पर रिलीज होगी. इस सीरीज में भुवन बाम वंसत गावड़े के किरदार में नजर आएंगे, जो एक सफाई कर्मचारी है. इस सीरीज के ट्रेलर को देखकर फैंस काफी एक्साइट हैं. 

हीरामंडी (Heeramandi):

नए साल में संजय लीला भंसाली का ओटीटी पर डायरेक्टोरियल डेब्यू होगा. संजय लीला भंसाली हीरामंडी नाम से वेब सीरीज के साथ 2023 में ओटीटी पर अपना डेब्यू देने जा रहे हैं. भंसाली की ये सीरीज ‘हीरामंडी’ पाकिस्तान के लाहौर के एक रेड लाइट एरिया पर आधारित वेब सीरीज है, जिसको नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया जाएगा. ‘हीरा मंडी’ की कहानी देश के बंटवारे से पहले की है और इसमें कोठों की सियासत, षड्यंत्र और सीनाजोरी के किस्से बताए गए हैं. 

द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man 3):

साल 2023 में ही मनोज वाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन 3 भी रिलीज होने जा रही है. मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन के दोनों पार्ट को बहुत पसंद किया गया. इस वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. अब फैंस इस सीरीज को लेकर सीजन 3 को लेकर इंतजार कर रहे हैं.  

 
गांधी (Gandhi):
 
हंसल मेहता महात्मा गांधी पर Gandhi नाम की एक वेब सीरीज बना रहे हैं. हंसल मेहता की सीरीज में प्रतीक गांधी महात्मा गांधी के किरदार में दिखेंगे.  यह सीरीज भी साल 2023 में रिलीज होगी. इस वेब सीरीज को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. 
 
 
मिर्जापुर 3(Mirzapur 3):
 
दो सीजन की सफलता के बाद इस साल मिर्जापुर 3 भी आने वाली है. पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर के हर सीजन का फैंस इंतजार करते हैं. इसके दोनों सीजन ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की. अब इसके तीसरे सीजन को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो आपको बता दें कि आपके इंतजार की घड़ियां खत्म हो रही है. हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.
 
 
इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force):
 
रोहित शेट्टी पुलिस फोर्स पर वेब सीरीज बना रहे हैं. इंडियन पुलिस फोर्स नाम की इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं.  यह सीरीज अगले साल रिलीज हो रही है. 
 
 
Published at:03 Jan 2023 02:27 PM (IST)
Tags:Entertainment newsOTT platformweb seriesThe Family Man 3 web series
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.