✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

साउथ सुपरस्टार राजनीकांत के फिल्म के लिए ऑफिस में कर्मचारियों को दी गई छुट्टी, लोगों ने मनाया जश्न

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:33:49 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग किस कदर है इसे ना बताने की जरूरत है ना जताने की. लोगों के अंदर अपने सुपरस्टार के लिए एक अलग दीवानगी है. इनकी फैन फॉलोइंग शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े एक्टर से भी आगे है. उनके जैसी दीवानगी शायद ही किसी स्टार के लिए देखी गई होगी. वहीं यह दीवानगी अब फिर से देखने को मिल रही है. जहां राजनीकांत के फिल्म के लिए दफ्तरों में छुट्टी दे दी गई है. अब आप भी सोचिए कि लोगों का पागलपन कैसा है की साउथ की दो स्टेट में ऑफिस में एक दिन का छुट्टी ऐलान कर दिया गया है.

बेंगलुरु और चेन्नई के ऑफिस में एक दिन की छुट्टी

दरअसल रजनीकांत की फिल्म जेलर आज यानी 10 अगस्त को रिलीज हुई है. रजनीकांत 2 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. लंबे समय से इनके फैंस को इनकी  पिक्चर का इंतजार था और अब वह दिन आ गया है.  ऐसे में हर कोई फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहता है. लोगों के डिमांड को देखते हुए बेंगलुरु और चेन्नई के ऑफिस में एक दिन की छुट्टी दे दी गई है.  अब जो कर्मचारी अपने ऑफिस के कारण फिल्म नहीं देखने जा पा रहे थे उन्हें अब ऑफिस के तरफ से फिल्म के लिए छुट्टी मिली है.

6 हजार किलोमीटर से ज्यादा सफर तय कर चेन्नई पहुंचा फैन

इन दीवानों के लिए रजनीकांत की फिल्म किसी उत्सव या त्योहार से कम नहीं है. फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही तमाम थियेटरों में लंबी कतारें लगी हुई है. एक तरफ जहां बेंगलुरु और चेन्नई में छुट्टी दे दी गई वहीं दूसरी तरफ एक अनोखा फैन इन की फिल्म को देखने के लिए 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा सफर तय कर चेन्नई पहुंचा है. वही फैन का प्यार इतना देखने को मिला कि उनके प्रशंसा के मंदिरों में खास पूजा करवा रहे हैं ताकि फिल्म सफल हो इसके साथ ही फिल्म रिलीज के बाद फैंस द्वारा थिएटर के बाहर जमकर पटाखे जलाए गए. इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो साउथ में कोई त्यौहार मन रहा हो.

Tags:South Superstar RajinikanthRajinikanthRajinikanth's filmENTERTAINMENTCHENNAIBENGALURUTHENEWSPOSTTRENDING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.