✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

Drishyam 3 ने रिलीज होने से पहले ही तोड़ा सारा रिकॉर्ड, जानिए कब बड़े परदे पर आएगी फिल्म

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 6:13:56 PM

TNP DESK: फैंस के बीच Drishyam 3  की रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतज़ार था. इसकी लोकप्रियता इसके टिकट के एडवांस बुकिंग के आंकड़े से पता लगाया जा सकता है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने प्री-टिकट सेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

बताया जा रहा है कि Drishyam 3 21 मई को Mohanlal के 66वें जन्मदिन के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यही वजह है कि फैंस के बीच इसे लेकर अलग ही उत्साह बना हुआ है. फिल्म सिर्फ एक सामान्य रिलीज नहीं बल्कि मलयालम सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़े सेलिब्रेशन की तरह देखी जा रही है.

एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने Patriot को भी पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां इस फिल्म ने बुक माय शो पर लगभग 3.33 लाख टिकटों की प्री-सेल दर्ज की थी, वहीं Drishyam 3 ने 3.34 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस टिकट बेचने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. फिलहाल यह केवल L2: Empuraan से पीछे है, जिसने करीब 13 लाख टिकटों का बड़ा रिकॉर्ड बनाया था.

दिलचस्प बात यह है कि आमतौर पर बड़े एक्शन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन Drishyam 3 एक सस्पेंस-ड्रामा फिल्म होते हुए भी रिलीज से पहले इतनी बड़ी सफलता हासिल करने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है.

फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर 24 घंटे में करीब 30 हजार टिकट बिक रहे हैं. केवल केरल में ही फिल्म की पहले दिन की एडवांस कमाई 5 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. राज्यभर में अब तक 2 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है. Kochi, Thiruvananthapuram और Kozhikode जैसे बड़े शहरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह 4 बजे और 7 बजे के कई फैन शो पहले से ही हाउसफुल हो चुके हैं. जानकारी के अनुसार, पूरे राज्य में 1200 से ज्यादा शो ट्रैक किए जा रहे हैं और रिलीज डेट करीब आने के साथ टिकटों की मांग तेजी से बढ़ रही है.

फिल्म निर्माताओं का दावा है कि दुनियाभर में एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. वहीं ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज से पहले ही इसकी वर्ल्डवाइड प्री-सेल 15 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है. अभी फिल्म रिलीज होने में दो दिन बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एडवांस बुकिंग का आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा.

Drishyam 3 की कहानी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे के गायब होने के बाद संदेह के घेरे में आ जाते हैं. इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी और पहली फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. इसके बाद दूसरा भाग 2022 में रिलीज हुआ और अब तीसरा चैप्टर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है.

फिल्म का निर्देशन Jeethu Joseph ने किया है. फिल्म में Meena, Ansiba Hassan और Esther Anil भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को U/A 13 सर्टिफिकेट दिया है.

 

Tags:drishyam 3 ott releasedrishyam 3 release datedrishyam 3 overseas rightsdrishyam 3 reviewdrishyam 2 ajay devgndrishyam 2 hindimohanlal drishyam 3

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.